साल 2015 के तीन हिस्से खत्म हो चुके हैं। यानि अब इस साल में तीन महीने और बचे हैं। पहले नौ महीने बॉलीवुड के लिए मिले-जुले रहे हैं। कई बड़ी हिट फिल्में इस साल आई तो कुछ सितारों को मसूसी भी मिली। आने वाले साल के आखिरी तीन महीने से बॉक्स ऑफिस को बेहद उम्मीदें हैं। कई सितारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। आइए बताते हैं कौन सी फिल्में आने वाले तीन महीने में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
2 of 9
साल के बचे तीन महीने की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म से होगी। गांधी जयंती पर अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग रिलीज होगी। अक्षय के लिए साल अब तक अच्छा रहा है। ये फिल्म अक्षय के लिए कैसी रहेगी इसके लिए तो 2 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
3 of 9
9 अक्टूबर को फिल्म जज्बा रिलीज होगी। ऐश्वर्या राय इस फिल्म से वापिसी कर रही हैं। उनके साथ इरफान खान दिखेंगे।
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
4 of 9
आलिया और शाहिद की शानदार 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया बिकनी में दिखेंगी।
विज्ञापन
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
5 of 9
साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देने वाले सलमान दिवाली पर 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ आ रहे हैं। उनके साथ सोनम कपूर होंगी।
विज्ञापन
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
6 of 9
रणबीर कपूर अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी दीपिका के साथ 'तमाशा' 27 नंबर को रिलीज होगी। रणबीर के करियर के लिहाज से ये फिल्म बहुत अहम है।
विज्ञापन
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
7 of 9
अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर एक साथ दिखेंगे फिल्म 'वजीर' में। फिल्म की रिलीज की तारीख 4 दिसंबर है।
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
8 of 9
संजय लीला भंसाली की बेहद खास फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी इस साल आएगी। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
साल के आखिरी तीन महीने में होगा इनकी किस्मत का फैसला
9 of 9
साल के आखिर में शाहरुख और काजोल की जोड़ी वाली 'दिलवाले' रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' से होगा। (फिल्म रिलीज की डेट मीडिया रिपोर्ट पर)