फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

विज्ञापन
1 of 16
'बजरंगी भाईजान' 16 जुलाई को रिलीज होगी। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्में जबर्दस्त कमाई करती रही हैं। इस बार भी सलमान की 'बजरंगी भाईजान' से बॉक्स ऑफिस को तगड़ी उम्मीदें हैं। 'बजरंगी भाईजान' की काफी शूटिंग कश्मीर में हुई है। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर नजर आएंगीं।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

2 of 16
'दृश्यम' 2013 में आई इसी नाम से मलयालम में आई थी, फिल्म उसी का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन दो बच्चियों के पिता बने हैं। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। अजय देवगन के साथ श्रेया सरन और तब्बू भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में अजय का लुक काफी उत्सुकता जगा रहा है।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

3 of 16
अरशद वारसी की फिल्म का हमेशा ही प्रशंसको को इंतजार रहता है। 3 जुलाई को अरशद की फिल्म 'गुड्डू रंगीला' रिलीज होगी। अदिति राव हैदरी और रोनित रॉय भी फिल्म के मुख्य किरदार हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

4 of 16
'ब्रदर्स' स्वतन्त्रता दिवस से एक दिन पहले आएगी। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म का इंतजार बढ़ गया है। फिल्म में काफी एक्शन है। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनो बॉक्सर के किरदार में हैं। फिल्म में अक्षय और जैकलीन के अंतरंग सीन को लेकर भी उत्सुकता है।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

5 of 16
सैफअली खान 'फैंटम' में आ रहे हैं। इसमें सैफ के साथ कैटरीना कैफ हैं। ये फिल्म 26/11 के मुंबई हमले पर आधारित है। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

6 of 16
'हीरो' इस साल बकरीद पर रिलीज होगी। इसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन उत्सुकता इस बात के लेकर है कि फिल्म सलमान खान प्रोडक्शन में बन रही है और सलमान इस फिल्म में दो गाने भी गाएंगे।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

7 of 16
गांधी जयंती पर इस साल 'वेलकम बैक' रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर कई खबरें आती रही हैं। ये फिल्म 2007 की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल है।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

8 of 16
2 अक्टूबर को ही अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' भी रिलीज होगी। इसमें अक्षय के साथ बिपाशा बसु और यो यो हनी सिंह भी हैं।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

9 of 16
इस साल दशहरा पर 'धोनी अन्टोल्ड स्टोरी' आएगी। लगातार लटक रही महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बन रही 'धोनी अन्टोल्ड स्टोरी' के 22 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है। धोना के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

10 of 16
दिवाली बॉक्स ऑफिस के लिए एक बड़ा मौका मानी जाती है। इस बार दिवाली का ये मौका सलमान खान के पास है। इस दिवाली पर सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' रिलीज होगी। सलमान खान और सोनम कपूर की जोड़ी इस फिल्म में है।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

11 of 16
27 नवंबर को रबीर कपूर और दीपिका की 'तमाशा' रिलीज होगी। कभी इनके प्रेम के चर्चे थे लेकिन अब दोनो अलग हो चुके हैं। ऐसे मे उनकी जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल लाती है ये देखने वाली बात होगी।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

12 of 16
18 दिसंबर को इस साल 'हेराफेरी-3' सिनेमाघरों पर आएगी। 'हेराफेरी' और 'फिर हेराफेरी' जबर्दस्त हिट रहीं थी। इसलिए 'हेराफेरी-3' से भी काफी उम्मादें की जा रही हैं।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

13 of 16
संजयलीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। रणवीर सिंह, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारो में हैं। क्रिसमस के मौके पर आमिर खान की फिल्में अच्छा बिजनेस करती रहीं हैं। इसलिए 'बाजीराव मस्तानी' से भी काफी उम्मीदें हैं।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

14 of 16
क्रिसमस पर इस बार 'बाजीराव मस्तानी' से शाहरुख की 'दिलवाले' टकराएगी। 'दिलवाले' में शाहरुख और काजोल फिर से एक साथ दिखेंगे। काजोल और शाहरुख का साथ होना ही फिल्म के लिए उत्सुकता दोगुनी कर देता है।

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

15 of 16
19 जून को आने वाली 'एबीसीडी-2' 2013 में आई 'एबीसीडी' का सीक्वल है। डांस के शौकीन लोगों को खासतौर से फिल्म का इंतजार है। फिल्म में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
विज्ञापन

इस साल त्योहारों पर बड़ी-बड़ी फिल्में, मालूम है आपको

16 of 16
'हमारी अधूरी कहानी' कल 12 जून को रिलीज हो रही है। इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव इसमें मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एक शादीशुदा औरत की एक बिजनेसमैन से प्यार की कहानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें