'बजरंगी भाईजान' इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, लकिन कई ऐसा फिल्में हैं जो बजरंगी पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए इस साल की खास फिल्में जो तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड।
विज्ञापन
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
2 of 14
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा भाई के रोल में इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म में अक्षय और जैकलीन का रोमांस भी काफी उत्सुकता जगा रहा है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
3 of 14
21 अगस्त को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मांझी: द माउन्टमैन' रिलीज होगी। नवाज के अभिनय को देखते हुए उनका फिल्म में होना ही काफी है। फिल्म बिहार के दशरथ मांझी की जिंदगी पर बनी है, जिन्होने अकेले ही पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया था।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
4 of 14
हाफिज सईद को पाक में घुसकर मारने की बात सैफ अली खान कर रहे हैं, फिल्म फैंटम में, उनके साथ हैं कैटरीना। हाफिज सईद के असली वीडियो फिल्म में इस्तेमाल किए गए हैं। मंबई अटैक के बाद सईद को पकड़ने का मिशन फैंटम का कहानी है। फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
5 of 14
2007 में आई वैलकम का सीक्वल वैलकम बैक चार सितंबर को रिलीज हो रही है। इस दफा फिल्म में मजनू और उदय शेट्टी के साथ नसरुद्दीन शाह और जॉन अब्राहम भी भाईगिरी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
6 of 14
गांधी जयंती को इस बार अक्षय कुमार पर निगाहें रहेंगी। उनकी फिल्म रिलीज होने वाली फिल्म है, सिंह इज ब्लिंग।
विज्ञापन
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
7 of 14
9 अक्टूबर इस बार खास इसलिए बॉलीवुड के लिए खास है क्योंकि एश्वर्या लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं उनके याथ में हैं इरफान खान। नौ अक्टूबर को उनकी फिल्म जज्बा रिलीज हो रही है।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
8 of 14
22 अक्टूबर को शाहिद कपूर की शानदार रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट भी हैं। फिल्म में शाहिद की बहन सना और पापा पंकज कपूर भी हैं। आलिया इस फिल्म की तारीफों के काफी पुल बांध रही हैं।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
9 of 14
इस साल दिवाली पर बॉलीवुड के प्रेम यानि सलमान खान 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ आ रहे हैं। सलमान और सोनम की जोड़ी इस फिल्म में है।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
10 of 14
27 नवंबर को रणबीर कपूर और दीपिका की तमाशा रिलीज होगी, इस पूर्व प्रेमी जोड़े को दर्शक पर्दे पर रोमांस करते देखना जरूर चाहेंगे।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
11 of 14
इस साल का आखिरी महीने यानि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगीं। चार दिसंबर को अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की 'वजीर' रिलीज होगी।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
12 of 14
18 दिसंबर को संजयलीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज हो रही है। मराठा पेशवा बाजीराव की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
13 of 14
18 दिसंबर को ही शाहरुख और काजोल की दिलवाले रिलीज होगी। शाहरुख और काजोल की जोड़ी का किसी फिल्म में साथ होना ही फिल्म को खास बनाने के लिए काफी है। माना जा रहा है कि फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
ये फिल्में तोड़ सकती हैं 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड!
14 of 14
'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' को टक्कर देगी 18 दिसंबर को ही रिलीज हो रही 'हेराफेरी-3'। यानि की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला। अब देखते हैं कि इस साल के बाकी महीने बॉलीवुड के लिए कैसे रहते हैं, कितने रिकॉर्ड बनते हैं और कितने टूटते हैं?