फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

विज्ञापन
1 of 13
छोटे पर्दे के कई ऐसे सितारे होंगे जो बड़े पर्दे पर जाने की लालसा रखते होंगे। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पहले ही बड़े पर्दे पर अपना नाम कमा चुके हैं। देखिए, टीवी के सितारों को क्यों होती होगी इन सितारों से जलन।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

2 of 13
राम कपूर न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी खूब हिट रहे। मेरे डैड की मारुती, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और हमशक्ल्स जैसी फिल्मों में इनका अहम रोल था।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

3 of 13
रोनित रॉय छोटे पर्दे पर सकारात्मक भूमिकाएं निभाते हैं लेकिन जब भी वे बड़े पर्दे पर उतरे तो नकारात्मक औऱ विलेन की भूमिका में ही दिखे। उड़ान, 2 स्टेट्स, बॉस जैसी फिल्में इसका सबूत हैं। खास बात यह है कि इन्हें हर रोल में पसंद किया गया।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

4 of 13
सुशांत सिंह राजपूत सीरियल पवित्र रिश्ता में जब तक रहे तब तक लड़कियों के दिल पर राज किया। यही सिलसिला तब भी जारी रहा जब वे काई पो चे और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में हीरो बन कर आए।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

5 of 13
साईआईडी के धमाकेदार इंस्पेक्टर दया यानि दयानंद शेट्टी ने भले ही ज्यादा फिल्में नहीं की हों लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर भी खूब पसंद किया गया। उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम 2 में भी काम किया।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

6 of 13
करण सिंह ग्रोवर छोटे पर्दे के हॉट हंक कहे जाते थे। उन्हेंने बिपाशा बसु के साथ फिल्म अलोन से डेब्यू किया। जल्द ही उनकी हेट स्टोरी 3 भी आने वाली है।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

7 of 13
वैसे तो राजीव खंडेलवाल बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए फिर भी कई छोटे पर्दे के सितारों के लिए एक प्रेरणा हैं।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

8 of 13
पुलकित सम्राट ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया था लेकिन उसके बाद काफी समय के लिए पर्द से गायब रहे। पुलकित ने 2012 में फिल्म में डेब्यू किया। उन्हें फिल्म फुकरे में बहुत पसंद किया गया था।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

9 of 13
जय भानुशाली छोटे पर्दे पर एंकर और एक्टर के तौर पर चर्चित हैं। उन्होंने फिल्म हेट स्टोरी 2 में काम किया। उनकी एक्टिंग तो बहुत पसंद नहीं की गई लेकिन फिल्म ठीक ठाक चल गई।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

10 of 13
विकी डोनर से चर्चित हुए आयुष्मान खुराना तो अब पूरी तरह फिल्मी हीरो ही बन चुके हैं जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो रोडीज से की और फिर वे वीजे बने।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

11 of 13
विक्रांत मेसी बालिका बधु और कबूल है में अहम भूमिका निभा चुके हैं। फिल्मों में उनके पास सिर्फ दो ही फिल्म हैं लेकिन वो भी बड़े बड़े सितारों के साथ। पहली लुटेरा रणवीर और सोनाक्षी के साथ और दूसरी दिल धड़कने दो प्रियंका, फरहान, अनुष्का और रणवीर के साथ।

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

12 of 13
इस लिस्ट में दो बड़े नाम भी हैं और पहला है आर माधवन। माधवन ने सीरियल सी हॉक्स, घर जमाई, बनेगी अपनी बात में काम किया। धीरे धीरे उन्हें फिल्में मिली और हिट होने लगीं। आज हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों के सूपरस्टार हैं।
विज्ञापन

दोस्तों को आगे बढ़ते देख अभिनेताओं के दिल पर क्या गुजरती है?

13 of 13
और दूसरा नाम है किंग खान शाहरुख। इन्हें कोई कैसे भूल सकता है कि कैसे इन्होंने सीरियल फौजी से शुरुआत की और कैसे फिल्मों के बादशाह बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें