फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

विज्ञापन
1 of 18
भारत में छोटे पर्दे की दुनिया इतनी निराली है कि इससे न दूर रहा जाता है न करीब आया जाता है। कभी-कभी कोई चीज इतनी भा जाती कि हम टीवी से दूर ही नहीं होते, तो कभी-कभी ऐसी बेतुकी बातें कि हम सिर पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

2 of 18
जैसे ये इच्छाधारी नागिन वाला धारावाहिक है। इसमें आज भी पति का बदला लेने के लिए इच्छाधारी नागिन अवतार ले रही है।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

3 of 18
सीरियल में जैसे ही भजन किर्तन से बदल कर तेज धुनें बजने लगे तो समझ जाइए आ गईँ हमारी खलनायिकाएं। बड़ी बिंदी, डार्क लिपिस्टिक और स्लीवलेस ब्लाउज इनकी पहचान हैं। कितनी दरियादिल हैं ये जो अपने से ज्यादा दूसरे की जिंदगी के बारे में सोचती रहती हैं।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

4 of 18
और अगर खलनायिकाएं काफी न हों तो ये लीजिए पेश हैं एकदम डैशिंग खकलनायक जो काम काज करने के बजाय पूरा समय यही सोचने में लगा देंगे कि हीरो की बीवी को कैसे अपना बनाएं।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

5 of 18
अच्छा तो अब समझे, सोते समय भी मेकअप रखने की वजह। अरे भई नींद में भी सुंदर दिखना है तभी तो सुंदर सपने आएंगे।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

6 of 18
आखिर कहां से खरीददारी करती हैं ये महिलाएं? इनती भारी साड़ियां और लक दक गहनें घर में पहन कर रहने के लिए तो इन्हें अवार्ड मिलना चाहिए।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

7 of 18
शादी से पहले प्रेगनेंट हो जाना तो जैसे इनके लिए आम बात हो। चलिए अच्छी बात है जैसा आपको सही लगे। आने वाले बच्चे को हमारी शुभकामनाएं।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

8 of 18
जब कोई बात बिगड़ जाए जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम मेरी प्लास्टिक सर्जरी कर देना। सर्जरी के बाद न सिर्फ चेहरा बदलता है बल्कि आवाज, कद, बाल भी बदल जाते हैं। क्या बात है, इनकी टैक्नोलॉजी के लिए तालियां।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

9 of 18
मैडम अपना फिटनेस मंत्रा हमें भी बताइए, जो इतने बड़े बड़े बच्चे होने के बावजूद आज भी इतनी जवान दिखती हैं आप। हां अगर मां गरीब परिवार की है तभी बूढ़ी दिखेगी वरना ब्यूटी प्रोडक्ट जिंदाबाद।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

10 of 18
हाय रे मासूम बहु, बेचारी जब देखो क्रूर सास की डांट सुनती है तब भी काम करती है। इतना रोती है मानो आंखों में नल लगा हो। अगर आपको भी चाहिए ऐसी ही बहु तो सीरियल के डायरेक्टर से संपर्क करें।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

11 of 18
देश का कानून तो जैसे इनके लिए कुछ है ही नहीं। जब चाहते हैं शादी कर लेते हैं। एक हीरो की पांच पांच बीवियां। अरे असल जिंदगी में जा कर किसी साधारण पुरुष से पूछो, बेचारे से एक नहीं संभलती।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

12 of 18
मानना पड़ेगा सीरियल की औरतों को! ऐसे भले ही एक दूसरे की शक्ल न देखें, न हीं पड़ोसियों का नाम जानें लेकिन किसी भी पूजा या त्योहार में भीड़ बढ़ाने के लिए सबको बुला लेती हैं।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

13 of 18
लो जी एक और सियापा! अरे कौन अपनी शादी घूंघट या सहरा उठाए बिना करता है? इन सीरियल के सितारों को फोटो नहीं खिंचवानी होती? यहां असल जिंदगी में तो दुल्हन आफत कर दे अगर उसकी या दूल्हे की अच्छी तस्वीरें न आए।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

14 of 18
दुनिया के सारे लड़के गायब हो गए हैं क्या जो सीरियल की दो बहनों को एक ही हीरो से प्यार हो जाता है? और जो बहन महानता में अपना प्यार कुर्बान कर दे, हीरो को तो उसी के पास जाना होता है। उफ्फ कितनी गोलमोल है इनकी जिंदगी।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

15 of 18
सीरियल में लीप पर लीप आती रहेगी लेकिन मजाल है जो किसी के चेहरे पर झुर्रियों के निशान दिख जाएं। देखिए तो पर पोते होने के बाद भी कितनी स्मार्ट लगती हैं ये नानी दादी।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

16 of 18
घरों में दूध उबल जाए या कांच टूट जाए तो मम्मी की डांट सुनने से कोई नहीं बचा सकता लेकिन सीरियल की तो अलग ही कहानी है। इन्हें तो हर चीज में 'अपशगुन' नजर आता है।

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

17 of 18
इधर हर आदमी महंगाई का रोना रो रहा है और उधर सीरियल के मर्दों को देखो! कोई काम ही नहीं करते। इनकी जिंदगी का एक ही मकसद है, बीवी और मां के बीच सुलह करवाना और घर के परपंच में हिस्सा लेना। वाह! ये हैं आदर्श बेटे और पति।
विज्ञापन

पति का बदला लेने के लिए 'इच्छाधारी नागिन' ने लिया अवतार!

18 of 18
सीरियल का लौजिक- इधर दिया बुझा, उधर घर को कोई सदस्य मरा। अरे भई घी खत्म हो जाएगा तो दिया तो बुझेगा ही न।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें