छोटे पर्दे पर तो ये हसीनाएं खूब चर्चित हैं और कमाल का काम करती हैं लेकिन फिल्मों में जो इनका हश्र हुआ वे आप सोच भी नहीं सकते। आखिर कार इन्हें टीवी की शरण में ही आना पड़ा। देखिए जरा, कौन कौन से है ये सितारें फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद सीरियल में आ गए।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
2 of 17
ये हैं मोहब्बतें की शगुन यानि अनीता हसननदानी जितनी कामयाब छोटे पर्दे पर हुईं, उसकी आधी भी फिल्मों में नहीं हो पाईं। कुछ तो है, ये दिल, जस्ट मैरिड जैसी फ्लॉप फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
3 of 17
सारा खान हाल ही में सीरियल ससुराल सिमर का में नागिन के रोल में दिखीं थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुकि हैं लेकिन फिल्में इतनी बड़ी फ्लॉप थी कि किसी को नाम तक नहीं याद होगा। वैसे सिर्फ हीरोइनों का नहीं, कई हीरो का भी यही हाल है।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
4 of 17
राकेश वशिष्ट ने फिल्म तुम बिन में काम किया लेकिन जब उनका फिल्मी करियर नहीं चला तो उन्होंने छोटे पर्दे की तरफ रुख करना बेहतर समझा। वे सीरियल कबूल है और मर्यादा में मुख्या भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
5 of 17
राजीव खंडेलवाल ने 2-3 फिल्में तो की हैं लेकिन अफसोस कि कोई सफल नहीं हो पाई। आखिरकार वे सीरियल रिपोर्टर्स के जरिए छोटे पर्दे पर ही लौट आए औऱ पंसद भी किए गए।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
6 of 17
सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई औऱ परवरिश में काफी पसंद की गईं रुपाली गांगुली ने भी सतरंगी पैराशूट, दो आंखें बारह हाथ जैसी फिल्में की हैं लेकिन शायद ही ये किसी को याद हो।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
7 of 17
मनीष पॉल को सबसे अच्छे होस्ट में से एख कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मनीष के सिर पर सलमान खान तक का हाथ था लेकिन फिर भी मनीष फिल्म मिकी वायरस करने के बाद कोई और फिल्म साइन नहीं कर पाए और झलक दिखला जा के जरिए फिर से होस्ट की भूमिका में वापसी की।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
8 of 17
गौहर खान इश्कजादे, वंस अवॉन ए टाइम इन मुंबई और गेम जैसी फिल्मों में नजर आने के बावजूद बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। आखिरकार उन्होंने बिग बॉस 7 के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी कर ली।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
9 of 17
अयूब खान एक नहीं, दो नहीं, कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं, फिर भी उन्होंने उतरन और एक हसीना थी के जरिए छोटे पर्दे पर आकर अपना करियर संभालना बेहतर समझा। अभी वे फिर भी न माने... बद्तमीज दिल में काम कर रहे हैं।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
10 of 17
बड़े अच्छे लगते हैं औऱ शरारत में अहम रोल निभाने वाली ईवा ग्रोवर भी पहले फिल्मों का स्वाद चख चुकी हैं लेकिन वह कुछ खारा ही रहा। ईवा ने आंटी नंबर 1, खोटे सिक्के, न्यायदाता जैसी फिल्में की हैं।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
11 of 17
इंद्रनील सेनगुप्ता कहानी और सत्याग्रह जैसी नामी हिंदी फिल्मों के अलावा कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन फिर भी उन्हें अब टीवी के सहारे की जरूरत पड़ी है। तभी तो वे पहले तुम्हारी पाखी और अब महारक्षक देवी सीरियल में एक्टिंग कर रहे हैं।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
12 of 17
आशीष चौधरी ने कोशिश तो बहुत की कि फिल्म धमाल, डबल धमाल, गर्लफ्रेंड वगैरह के जरिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए पर कामयाब न हो सके। इसलिए उन्होंने भी टीवी का रास्ता पकड़ा और सीरियल एक मुट्ठी आसमान में काम किया।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
13 of 17
करिश्मा तन्ना ने वैसे तो 3-4 फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें याद सिर्फ ग्रैंड मस्ती के लिए ही किया जा सकता है। वह फिल्म भी इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि करिश्मा ने टीवी से रिश्ता बनाए रखना ही बेहतर समझा, तभी तो वे उन्होंने बिग बॉस 8 और बाल वीर में काम किया।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
14 of 17
अमर उपाध्याय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर का किरदार निभाया था। अमर को लगा था कि फिल्म ढूंढते रह जाओगे, धुँध और एलओसी कार्गिल में काम कर के वे हीरो बन जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। देखिए, अब वे भी सीरियल साचत निभाना साथिया से छोटे पर्दे पर ही वापसी कर चुक हैं।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
15 of 17
क्या आप जानते थे कि करण कुंद्रा भी फिल्म में लक ट्राई कर चुके हैं? जी हां, एक नहीं चार फिल्मों में, लेकिन चली कोई नहीं। अब वे सीरियल ये कहां आ गए हम में लीड रोल कर रहे हैं।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
16 of 17
और अब तो सोनाली बेंद्रे भी इस लिस्ट में शामिल हो घई हैँ। हालांकि वे फिल्मों में फेल तो नहीं हुईं लेकिन अपना करियर फिर से जिंदा करने के लिए उन्होंने सारियल अजीब दास्तां है ये में लीड रोल किया।
इन हीरोइनों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मजबूरी में करना पड़ा वह काम
17 of 17
उन्हीं की तरह अपूर्व अग्नीहोत्री ने भी ये सीरियल किया जबकि वे भी परदेस, लकीर, कसूर और न जाने कौन कौन सी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब तो वे पूरी तरह सीरियलों में ही दिखते हैं।