फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

विज्ञापन
1 of 13
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि हो सकता है आने वाले वक्त में वे फैशन डिजाइनर बन जाएं। ऐसा मुमकिन भी है क्योंकि हीरोइन बनने से पहले सोनाक्षी  कॉस्ट्यूम डिजाइनर ही थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है। देखिए, फिल्मों में आने से पहले कौन सा सितारा क्या नौकरी करता था।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

2 of 13
केमिस्ट्री से बीएससी करने वाले नवाजुद्दीन ने एक्टिंग करने से पहले वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी। कई बार उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वे दिल्ली आए और नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

3 of 13
श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में काम करने से पहले श्रीलंका के टीवी शो की एंकर थीं। वे 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

4 of 13
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी। 2007 में मुंबई आकर उन्होंने एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपीराइटर काम किया। उन्होंने कुछ वक्त तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में उन्हें बैंड बाजा बारात ऑफर हुई।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

5 of 13
परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी और वे इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। भारत लौटने पर उन्होंने यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने मनीश शर्मा ने अपनी फिल्म लैडीज वर्सेस रिकी बहल में साइन कर लिया।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

6 of 13
जॉन अब्राह्मम ने मीडिया प्लानर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और वहीं से उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

7 of 13
अमीशा पटेल ने ग्रेजुएशन के बाद एक कंपनी में इकोनॉमिक एनालिस्ट की नौकरी की थी। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी मैसाच्यूसेट्स से ईकॉनॉमिक्स की पढ़ाई की है। वे ईकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

8 of 13
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साथ डेब्यू करने से पहले माई नेम इज खान में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

9 of 13
ये तो सब जानते हैं कि सनी लियोनी फिल्मों में आने से पहले पोर्न फिल्में करती थीं लेकिन उससे भी पहले वे जर्मन बेकरी में काम किया करती थीं।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

10 of 13
अर्जुन कपूर ने कल हो न हो में पहली बार असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी की थी। 2012 में उन्होंने इशकजादे से डेब्यू किया।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

11 of 13
अनुष्का शर्मा फिल्मों में आने से पहले बेंगलुरू में मॉडलिंग किया करती थीं। मुंबई आने के बाद भी उन्होंने कुछ समय तक यही किया फिर उन्हें यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया।

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

12 of 13
शाहिद कपूर फिल्म इश्क विश्क में आने से पहले फिल्मों में हीरो हीरोइन के पीछे डांस करने वाले ग्रुप में हुआ करते थे। वे दिल तो पागल है और ताल में भी कोरस डांस कर चुके हैं। इसके अलावा वे सालों पहले कई एल्बम गानों में भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्टार बनने से पहले क्या करते थे रणवीर, सोनाक्षी, अनुष्का?

13 of 13
14 साल की उम्र में ही अनाथ हो जाने के कारण अरशद वारसी को 10वीं क्लास के बाद ही स्कूल छोड़ना पड़ा। 17 साल की उम्र से ही उन्होंने आमदनी के लिए घर घर जा कर कॉस्मेटिक्स बेचने का काम किया। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में नौकरी की। डांस में रुचि होने के कारण उन्हें डांस ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला और धीऱे धीरे अरशद बॉलीवुड के असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें