आमिर खान की फिल्म पीके के रिलीज होते ही एक बार फिर बॉक्स ऑफिस कमाई चर्चा में है। फिल्म के पहले दिन की कमाई लगभग 27 करोड़ रुपए है। जो कि अब तक बॉक्स ऑफिस की कमाई में नंबर सात पर आती है। फिर भी जानकार इसे लम्बी रेस का घोड़ा मान रहे हैं। तो आईए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्होंने पीके से अधिक कमाई की।
विज्ञापन
शुरुआती कमाई में पीके से भी आगे ये फिल्में!
2 of 7
पहले नंबर पर है, शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर, जिसने अपनी ओपनिंग के दिन बॉक्स ऑफिस रिकार्ड बनाते हुए लगभग 45 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि इसकी ओपनिंग को दिपावली का लाभ मिला और फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोन और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
शुरुआती कमाई में पीके से भी आगे ये फिल्में!
3 of 7
पहले दिन की रिकार्ड कमाई करने वाली लिस्ट में आमिर खान की फिल्म धूम 3 दूसरे नंबर पर है। लेकिन यह फिल्म धूम सीरीज और आमिर खान के कंधों पर चढ़ कर बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड उंचाई तक पहुंच गई। क्योंकि फिल्म के रिलीज के समय कोई छूट्टी नहीं थी। फिल्म ने लगभग 36 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म के अन्य सितारों में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा हैं।
शुरुआती कमाई में पीके से भी आगे ये फिल्में!
4 of 7
इस लिस्ट में लगभग साढ़े 33 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस तीसरे नंबर पर है। 2013 में ईद के समय रिलीज हुई, इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को भी छूट्टी का लाभ मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई कर डाली।
विज्ञापन
शुरुआती कमाई में पीके से भी आगे ये फिल्में!
5 of 7
पहले दिन की रिकार्ड कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर चौथे नंबर पर है। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को ईद और स्वतंत्रता दिवस का दोहरा लाभ मिला था। फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपए कमाए। सलमान के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
शुरुआती कमाई में पीके से भी आगे ये फिल्में!
6 of 7
अजय देवगन की फिल्म सिंघम रिटर्नस के साथ सिंघम की सफलता भी जुड़ी थी, फिल्म को इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की छूट्टी का लाभ भी मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ से अधिक की कमाई की। एक इमानदार पुलिसवाले की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग-बैंग छठवें नंबर पर है। इस फिल्म को भी गांधी जयंति की छूट्टी का लाभ मिला और फिल्म ने लगभग 28 करोड़ की कमाई कर डाली। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का अधिकतर भाग विदेशों में शूट हुआ है।