रोमांस और एक्शन से हटकर अब जासूसी फिल्में भी बनने लगी हैं। जानिए, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी से पहले जासूसी पर कौन सी फिल्में बन चुकी हैं। डालिए एक नजर।
Trending Videos
विज्ञापन
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
2 of 13
बॉबी जासूस- इस फिल्म में विद्या बालन ने एक जासूस की भूमिका निभाई। पुरुष जासूसों की तुलना में महिला जासूसों पर बनी यह एक ऐसी फिल्म थी जिसे आलोचकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
3 of 13
एजेंट विनोद- रोमांस कॉमेडी और मार धाड़ के बीच जासूसों की दुनिया दिखाती फिल्म एजेंट विनोद कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई। हालांकि एजेंट बने सैफ और करीना की कैमेस्ट्री को फिल्म में भुनाने का प्रयास किया गया लेकिन दर्शकों की तरफ से फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
4 of 13
एक था टाइगर- शाहरुख खान की तरह सलमान खान ने भी जासूस बनने की ख्वाहिश जताई तो उनके लिए फिल्म 'एक था टाइगर' बनाई गई। कैटरीना के साथ रोमांस और विलेन और उसके गुंडों के साथ मार धाड़ करते सलमान खान कहीं से भी जासूस नहीं लगे। हालांकि सलमान की स्टारडम के चलते फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की।
विज्ञापन
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
5 of 13
सम्राट एंड कंपनी- आमतौर पर राजश्री प्रोडक्शन केवल प्रेम और सौहार्द से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए मशहूर है लेकिन 2014 में इसी बैनर के तले डिटेक्टिव थ्रिलर फिल्म सम्राट एंड कंपनी रिलीज हुई। फिल्म में जासूस सम्राट तिलकधारी बने हैं राजीव खंडेलवाल । फिल्म खास सफलता हासिल नहीं कर पाई लेकिन सम्राट के किरदार में राजीव ने जान फूंक दी।
विज्ञापन
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
6 of 13
जग्गा जासूस- यह फिल्म अभी रिलीज हुई हुई है लेकिन नाम से ही जाहिर है कि फिल्म जासूसी पर आधारित होगी। इसे अनुराग बासु बना रहे हैं फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाएं हैं। देखते हैं कि ब्योमकेश बक्शी के बाद जग्गा जासूस क्या रंग दिखाएगी।
विज्ञापन
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
7 of 13
दो जासूस- 'दो जासूस करें महसूस कि दुनिया बड़ी खराब है..' दो जासूस यानी राज कपूर और राजेंद्र कुमार बहुत भोले हैं जिन्हें खून की एक चश्मदीद गवाह लड़की की जान बचानी है। लेकिन हंगामा तब मचता है जब जासूसों के हाथ में लड़की की बजाय उसकी सहेली की तस्वीर आ जाती है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
8 of 13
मनोरमा सिक्स फीड अंडर- 2007 में रिलीज हुई फिल्म मनोरमा सिक्स फीड अंडर एक गैर पेशेवर जासूस सत्यवीर सिंह पर आधारित है। ये जासूस इंजीनियर है और जासूसी न चलने पर घटिया जासूसी उपन्यास लिखता है। एक बार एक केस मिलने पर इसके साथ कई रहस्यमयी घटनाएं होती है और फिल्म उन्हीं घटनाओं पर बनी है। जासूस की भूमिका अभय देओल ने निभाई थी।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
9 of 13
डिटेक्टिव नानी- जासूस सिर्फ मार धाड़ और सस्पेंस के साथ नहीं दिखते। कोई भी व्यक्ति जासूस बन सकता है। इसी उदाहरण के साथ फिल्म डिटेक्टिव नानी बनाई गई। हालांकि फिल्म बच्चों के लिए बनी थी लेकिन इसमें जासूस बनी एवा मुखर्जी कई तरह की रोचक जासूसी करती दिखाई दी।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
10 of 13
बादशाह- फिल्म बादशाह भी जासूसी के पुट पर बनी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान जासूस बने थे। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और एक्श्न के साथ साथ जासूसी के नए और अजीबोगरीब पुट दिखाए गए और इसके बल पर फिल्म लोकप्रिय हुई थी।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
11 of 13
आंखें- जासूसी फिल्मों की बात चले और 'आंखें' का जिक्र न हो, संभव नहीं दिखता। धरमेंद्र और माला सिन्हा के जबरदस्त अभिनय से सजी फिल्म में हीरो हीरोइन दोनों ही अपने देश के लिए जासूसी करते दिखे। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
12 of 13
फर्ज- जितेंद्र और बबीता जैसे सितारों से सजी फिल्म 'फर्ज' भी जासूस पर आधारित थी। इसमें जितेंद्र ने एक आधुनिक जासूस की भूमिका निभाई। फिल्म का जासूस शातिर और चालाक होने के साथ साथ काफी रंगीला है। उसने जासूसी और मार धाड़ के बीच ही हीरोइन के साथ काफी रोमांस भरे गाने गाए।
देखिए, '.. ब्योमकेश बख्शी' से पहले भी बन चुकी हैं जासूसी फिल्में
13 of 13
गोपीचंद जासूस- गोपीचंद जासूस में राजकूपर ने जासूस का किरदार निभाया था। इसमें राजकपूर की पड़ोसन बेला का किरदार निभाया था। फिल्म 1982 में रिलीज हुई और इसकी काफी चर्चा हुई थी।