फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

विज्ञापन
1 of 19
सुष्मिता सेन का 19 नवंबर को जिन्मदिन होता है और इस शख्सियत का नाम ही काफी है जिसे आफज भी कई लोग बुत पसंद करते हैं। वह सुष्मिता ही थीं जिन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स के पटल पर पहली बार भारत को जीत दिलाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

2 of 19
सुष्मिता सेन ने भले ही ज्यादा फिल्में न की हों लेकिन अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सुष्मिता की ये स्मार्टनेस, उनके लुक्स और स्टाइल हमेशा से ही ऐसे नहीं थे। ना हीं मिस इंडिया बनने से पहले उनका बॉलीवुड में कोई कनेक्शन था। देखिए फिर कैसे इतनी बड़ी जीत और सफलता उन्होंने अपने नाम की।
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

3 of 19
1994 में सुष्मिता सिर्फ 19 साल की थीं जब उन्होंने मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन यह राह भी उनके लिए इतनी आसान नहीं रही थी। उनके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती थी जिससे वे पहले ही डर कर भाग रही थीं।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

4 of 19
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने दोस्त रजत के साथ एक डिस्को में पार्टी कर रही थीं, जब अचानक एक अजनबी उनके पास आया और बोला'' आप बहुत सुंदर हैं। आपको मिस इंडिया में ट्राई करना चाहिए।''
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

5 of 19
सुष्मिता को लगा कि ऐसे ही कोई आदमी है जो मजाक कर रहा है और उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। वह आदमी जब फिर से उनके पास पहुंचा और अपना परिचय दिया कि वे एक नामी अखबार में काम करते हैं और सुष को अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया। उस कार्ड ने जैसे सुष की जिंदगी ही बदल दी।

विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

6 of 19
सुष अगले दिन उस व्यक्ति से दफ्तर मिलने पहुंचीं। वहां उन्होंने पहले ही सुष को चेता दिया था कि इस बार 25 लड़कियों ने मिस इंडिया प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ था कि सब लड़िकयां डर गई थीं और सुष ने भी अपना हाथ खींचना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

7 of 19
उस व्यक्ति ने सुष से कहा,'' इस बार ऐश्वर्या राय भी मिस इंडिया में हिस्सा ले रही हैं, तो सोच लो तुम्हें लेना है या नहीं।'' ऐश ही वह चुनौती थीं क्योंकि उस वक्त वे नामी मॉडल बन चुकी थीं औऱ उनकी खूबसूरती के चर्चे चारो ओर थे। सुष ने भी तय कर लिया कि इतनी सुंदर लड़की के सामने वो नहीं टिक पाएंगी और नाम वापस ले लिया।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

8 of 19
सुष घर पहुंची तो उनकी मां ने गुस्सा करते हुए समझाया कि कोशिश करने से पहले ही हार क्यों मान ली। अच्छा है न! हारना है तो सबसे सुंदर लड़की से हारो, किसी और से क्यों। और बस सुष ने फिर से फॉर्म भर दिया। उन्हें क्या पता था कि किस्मत इस कदर उनके कदम चूमेगी।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

9 of 19
लेकिन मिस इंडिया के लिए तैयारी भी कोई आसान खेल नहीं था। जहां सब महंगे महंगे कपड़े पहन कर आने वाले थे, वहीं मिडिस क्लास की सुष के पास इतने पैसे नही थे कि प्रतियोगिता के चार राउंड के लिए मंहगी ड्रेसेज खरीदें। फिर आखिर उन्होंने कैसे सब इंतेजाम किया?

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

10 of 19
दिल्ली की रहने वाली सुष अपनी मां के साथ पहुंच गईं सरोजनी नगर मार्केट जहां ब्रैंडेड कपड़ों की तो कोई बात ही नहीं करता बलिक बहुत सस्ते कपड़े मिलते थे। वहीं से उन्होंने एक जोड़ी काले मोजे और अपने गाउन के लिए कपड़ा खरीदा।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

11 of 19
सुष के घर के नीचे गैराज में पेटीकोट सिलने वाला एक दर्जी बैठता था। उनकी मां ने उसी को कपड़ा थमाते हुए बोला ''देखो, टीवी पर आना है, अच्छी सी ड्रेस सिल दो।'' बचे हुए कपड़े से उनकी मां ने एक गुलाब सिला जो सुष के गाउन पर लगाया गया और उन मोजों से हाथ में पहनने वाले लंबे दस्ताने बनाए।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

12 of 19
सुष ने वही ड्रेस और दस्ताने पहन कर न सिर्फ मिड इंडिया के रैंप पर वॉक किया। पहले रनर अप के लिए जब ऐश का नाम पुकारा गया तो सुष की आंखों में आंसू आ गए थे। उन्हें लगा कि वे पहली रनर अप भी नहीं बन पाईं क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे ऐश को हरा देंगी। जब घोषणा हुई कि मिस इंडिया 1994 हैं सुष्मिता सेन, तो उनके तो जैसे होश ही उड़ गए।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

13 of 19
29 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि किन्ही दो प्रतियोगियों के बीच टाई हुआ हो और उनके प्वाइंट एक जैसे हों। वे कोई और नहीं बल्कि ऐश और सुष ही थें। अंतिम फैसला लेने के लिए दोनों से फिर से सवाल पूछे गए। आखिर में ऐश के नंबर 9.39 जबकि सुष के 9.41 थे।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

14 of 19
बस फिर क्या था, सुष्मिता उसी साल मिस कोलंबिया को हरा कर ब्रह्मांड सुंदरी बन गईं। यह पहली बार था जब किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब जीता हो।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

15 of 19
सुष्मिता को अगले साल भारत लौटने पर मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। उन्हें महेश भट्ट ने पहली फिल्म दस्तक ऑफर की। हालांकि सुष हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं लेकिन महेश भट्ट के कहने पर उन्होंने फिल्म की। दस्तक तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन सुष को काफी कुछ सीखने को मिला।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

16 of 19
इसके बाद उन्हें जिस फिल्म में पहचान मिली, वह थी 'सिर्फ तुम'। सुष ने इसके बाद 'बीवी नंबर वन', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंखें', 'फिलहाल', 'समय', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी नामी फिल्मों में काम किया।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

17 of 19
सुष्मिता को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब कुंवारी हो कर भी उन्होंने एक बेटी गोद लेने का फैसला किया। तब वे सिर्फ 25 साल की थीं और दूस रों के लिए एक उदाहरण की तरह उभरीं। 2000 में उन्होंने बेटी को गोद लिया जिसका नाम रेने रखा। रेने अंग्रेजी शब्द रेनेसांस से बना है जिसका मतबल होता है दोबारा जन्म लेना।

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

18 of 19
सुष को यह नाम बहुत पसंद आय़ा था। जब वे अनाथालय गई थीं, तो उन्होंने तय किया था कि वे बस यह नाम पुकारेंगी। जो भी बच्ची इस नाम पर चहक उठेगी वही उनकी बेटी होगी। छोटी सी वह बच्ची रेने नाम सुनते ही सुष की तरफ देखने लगी औऱ तब से उनकी बेटी बन गई। 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया।
विज्ञापन

हाथ में मोजे और सस्ती सी ड्रेस पहन कर मिस इंडिया जीती थीं सुष्मिता

19 of 19
सुष की लव लाइफ भी काफी मजेदार रही है। अबी तक उनके 10 ब्यॉयफ्रेंड रह चुके हैं लेकिन शादी किसी से नहीं हुई। अब तो सुष का अपने 10वें ब्यॉयफ्रेंड से भी ब्रेकअप हो गया है और वे फिर से सिंगल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें