कौन कहता है कि दूसरी शादी खुशी से निभाया रिश्ता नहीं एख समझौता भर होकर रह जाता है? कम से कम पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक को देख कर तो ऐसा नहीं लगता कि दूसरी शादी में इंसान खुश नहीं रह सकता। बल्कि ये तो ऐसा जोड़ा है जिसे जिंदगी की सारी खुशियां एक दूजे का साथ, पहले पति-पत्नी को छोड़ने के बाद ही मिलीं।
विज्ञापन
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
2 of 15
एक्टर शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और सौतेली मां सुप्रिया पाठक खुद भी बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं और फिल्मी दुनिया की सबसे लोक्रप्रिय जोड़ियों में से एक भी। लेकिन इनकी मुलाकात इतनी सरल नहीं थी कि देखते ही प्यार हो गया हो। दोनों उस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे जोब दोनों को एक दूसरे की बाहों में ही प्यार हासिल हुआ।
विज्ञापन
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
3 of 15
बात 1986 से कुछ वक्त पहले की है, जब सुप्रिया अपनी पीएचडी पूरी कर के मुंबई से अहमदाबाद शिफ्ट हुई थीं। वहां उनकी मुलाकात अपनी मां दीना पाठक के एक दोस्त के बेटे से हुई। दोनों में इश्क हो गया और उन्होंने शादी कर ली। उस वक्त सुप्रिया की उम्र 22 साल थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही सुप्रिया की जिदंगी पुरी तरह उलट पलट गई।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
4 of 15
एक हफ्ते में ही सुप्रिया और उनके पति को अहसास हो गया था कि उन दोनों ने शादी कर के बहुत बड़ी गलती कर दी है। कम उम्र की सुप्रिया जैसे तैसे एक साल तो काटा लेकिन उसके बाद उनके पति और उन्होंने एक दूसरे से बिना किसी झगड़़े-लड़ाई के तलाक ले लिया। और सुप्रिया मुंबई वापस आ गईं। उन्हें क्या पता था यहां उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी।
विज्ञापन
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
5 of 15
1986 में 24 साल की सुप्रिया भटिंडा में एक फिल्म के सेट पर पहली बार पंकज कपूर से मिलीं। इससे पहले वे दोनों एक दूसरे को बस प्रोफेशनल तौर पर जानते थे। दोनों साथ में 'अगला मौसम' नाम की फिल्म में काम कर रहे थे। किस्मत देखिए, कि वो फिल्म आजतक रिलीज नहीं हुई लेकिन इन दोनों को जिदंगी भर का सबसे बड़ा तोहफा दे गई।
विज्ञापन
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
6 of 15
उधर पंकज कपूर की भी 9 साल की शादी टूट चुकी थी। वे अपनी पहली पत्नी नीलिमा अजीम से अलग हो चुके थे। पंकज के तीन साल के बेटे शाहिद उनके अलगाव के बाद अपनी मां नीलिमा के साथ ही रहे। अलगाव के अलगे साल ही पंकज और सुप्रिया की मुलाकात हुई, दोनों के जख्म हरे थे इसलिए एक दूसरे में प्यार ढूंढ बैठे।
विज्ञापन
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
7 of 15
सुप्रिया और पंकज शूटिंग के दौरान खूब साथ में वक्त बिताते, सुबह जॉगिंग पर जाते और गंटों बातें करते। सब कुछ बहुत रोमांटिक था और अब तक सुप्रिया समझ चुकी थीं कि वे पंकज के बिना एक पल भी नहीं बिता पाएंगी। शूटिंग खत्म होने के बाद पकंज अपने माता-पिता से मिलने पंजाब जा रहे थे। सुप्रिया चीजों को आधा अधूरा नहीं छोड़ना चाहती थीं इसलिए उन्होंने पकंज से कहा कि वो लौट कर उन्हें फोन जरूर करें।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
8 of 15
पकंज वापस मुंबई पहुंचे तो सुप्रिया को कॉल किया। दोनों समझ गए थे कि अब वक्त है रिश्ते को आगे बढ़ाने का। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर आया शादी का सवाल। सुप्रिया तो दूसरी शादी को लेकर पूरी तरह तैयार थीं लेकिन पंकज के मन में कुछ और ही था।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
9 of 15
पंकज नहीं चाहते थे कि जल्दबाजी में कोई फैसला लिया जाए। वे चाहते थे कि जिंदगी भर के लिए जुड़ने से पहले वो सुप्रिया को पूरी तरह जान लें। उन्होंने ऐसी ही किय़ा। दोनों ही अपने संस्कारों से बहुत जुड़े हुए लोग थे इसलिए लिव-इन में रहने का कभी सवाल ही नहीं उठा, दोनों बच्चे चाहते थे और इस बात से साफ हो गया कि उन्हें शादी करनी है। दोनों पहुंच गए अपने माता पिता से बात करने, लेकिन यहां भी दाल गलना आसान नहीं था।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
10 of 15
पंकज के परिवार वालों ने तो सुप्रिया को झट से अपना लिया था। लेकिन सुप्रिया की मां दीना पाठक इस बात से तिलमिला उठीं। वो हर तरह की संभावनाएं और कहानियां सुना सुना कर सुप्रिया को इस शादी से इंकार करने के लिए मनवाना चाहती थीं।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
11 of 15
सुप्रिया ने हार नहीं मानी और आखिरकार 1989 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि वक्त के साथ दीना और पंकज के बीच भी रिश्ते सुधर गए और उन्होंने पंकज को अपना लिया। तब से अब तक पंकज और सुप्रिया के रिश्ते की डोर बहुत मजबूत है। दोनों के बीच पहली शादी को लेकर बातें भी हुईं लेकिनवो बातें इनके रिश्ते के बीच कभी नहीं आने पाईं। सुप्रिया ने एक इंटरव्यू में पंकज के बारे में कई राज भी खोले थे।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
12 of 15
सुप्रिया का मानना है कि सफल शादी के पीछे मूल मंत्र है कि समझदारी से काम लें। दोनों के बीच अहंकार नहीं आना चाहिए और एक दूसरे के नजरिए को भी समझना चाहिए। पंकज और सुप्रिया दोनों मानते हैं कि शादी में संयम, विश्वास और जिम्मेदारी मायने रखती है। वक्त के साथ साथी बदलता है इसलिए आपको भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन फिर भी सुप्रिया के बच्चे एक बात को लेकर उन पर इल्जाम लगाने से नहीं चूकते।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
13 of 15
सुप्रिया ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए पंकज दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। वे हर रिश्ते, काम और जिंदगी के प्रति बहुत समर्पित हैं। सुप्रिया हमेशा अपने पिता के प्यार के लिए तरसती रहीं लेकिन वो कहती हैं कि सात साल बड़े पंकज ने उन्हें उस प्यार की भी कमी नहीं होने दी। वो कहती हैं कि वे पंकज से इतना प्यार करती हैं कि तीनो बच्चे उन्हें हमेशा पापा की तरफदारी करने का इल्जाम लगाते हैं।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
14 of 15
सुप्रिया और पंकज के दो बच्चे हैं सना कपूर और रुहान कपूर। लेकिन सुप्रिया अपने सौतेले बेटे शाहिद को भी अपना ही बेटा मानती हैं। दोनों के बीच बहुत पटती भी है और शाहिद उनके ही परिवार का हिस्सा बन कर रहते हैं। तभी तो सुप्रिया ने शाहिद की शादी में भी एक मां की तरह की फर्ज निभाया था।
कभी न रिलीज हुई फिल्म के सेट पर मिले पंकज-सुप्रिया
15 of 15
सुप्रिया और पंकज की शादी को 27 साल हो गए हैं और इनकी सिंपल, मासूम सी लवस्टोरी हमेशा के लिए यादगार बन गई है। इनकी शादी इस बात का सबूत है कि प्यार दोबारा भी हो सकता है और पहले से बेहतर हो सकता है।