बॉलीवुड के संस्कारी बाबू जी के नाम से मशहूर आलोकनाथ जब पर्दे पर सनी लियोनी के साथ दिखेंगे तो ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। जी हां, ये दोनों पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। दोनों कलाकार एक ही बात दर्शकों से कहते दिखेंगे।
विज्ञापन
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
2 of 9
सनी लियोनी बॉलीवुड में आने से पहले पोर्न फिल्मों की बड़ी स्टार रह चुकी हैं। बॉलीवुड में भी सनी ने जो फिल्में की हैं, उनमें उनकी बोल्ड छवि ही दिखती रही है। वहीं दूसरी तरफ आलोकनाथ एकदम दूसरी तरह एक्टर रहे हैं।
विज्ञापन
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
3 of 9
आलोकनाथ टीवी में भी मशहूर रहे हैं और फिल्मों में भी। तीन दशक लंबे करियर में वो हमेशा एक ऐसे आदमी का किरदार करते रहे हैं जो अपनी परंपराओं के निर्वाह के लिए जूझता रहता है। 'हम आपको हैं कौन' से 'विवाह' तक के कई किरदार आप नहीं भूले होंगे। मगर अब वो सनी लियोनी के साथ दिखने वाले हैं।
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
4 of 9
वीडियो में दिखाया गया है कि सुहागरात में दीपक की जान चली जाता है। वीडियो को व्यंगात्मक अंदाज में फिल्माया गया है। इसमें संदेश बेहद गंभीर है। बताया गया है कि एक सिगरेट आपकी जिंदगी के 11 मिनट कम कर देता है।
विज्ञापन
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
5 of 9
सनी लियोनी, दीपक और आलोकनाथ स्मोकिंग के नुकासान बताने वाले एक विज्ञापन में दिखेंगे। विज्ञापन को लेकर किए गए ट्वीट पर सनी की तारीफें भी हो रही हैं।
विज्ञापन
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
6 of 9
सनी लियोनी की युवाओं से सिगरेट छोड़ने की अपील कितनी कारगर होती है, इसका पता तो बाद में चलेगा। सनी लियोनी, दीपक डोबरियाल और आलोकनाथ के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
7 of 9
सनी लियोनी हाल ही में हुए अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उनकी पोर्न फिल्मों में काम करने को लेकर कई सख्त सवाल किए गए थे। इसके बाद इसको लेकर काफी बाते कही गईं कि आखिर क्यों सनी से लगातार उनके पुराने जीवन को लेकर सवाल किए जाते हैं। कई बड़े सितारे भी उनके समर्थन में आए।
आलोकनाथ के साथ अब ज्ञान की बातें करेंगी सनी लियोनी
8 of 9
आमिर खान ने भी सनी के इस इंटरव्यू के बाद उनके पुराने जीवन को लेकर किए जा रहे सवालों को गलत बताया था। अब सनी के आलोकनाथ के साथ एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन करना को उनकी पुरानी छवि से बाहर निकलने की बड़ी कोशिश कहा जा सकता है।