फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

विज्ञापन
1 of 12
सनी देओल एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके प्रशंसकों की तादाद बड़ी संख्या हमें है। लेकिन हालात की मार आज उनके चेहरे को उतार दे रही है। सनी का अपना करियर तो खराब दौर में है ही, भाई बॉबी की चिंता भी उन्हें खाए जा रही है।
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

2 of 12
'ढ़ाई किलो का हाथ जिस पर पड़े वो उठता नहीं उठ जाता है' और 'तारीख पे तारीख' जैसे डायल़ग आपको याद होंगे। सनी देओल के एक-एक डायलॉग पर सिनेमा हॉल सीटियों से गूंज उठता। लेकिन हर बड़े सितारे का स्टारडम एक दिन खत्म हो जाता है। इसके बाद का वक्त उसे किस कदर रुलाता है। इस बात को जानने के लिए सनी के साथ जो कुछ हो रहा है, उससे समझा जा सकता है।
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

3 of 12
कई साल से सनी और बॉबी दोनों का ही करियर बुरे दौर में है। दोनों भाइयो के पास फिल्में नहीं हैं। बॉबी तो लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन सनी हार नहीं मानना चाहते। वो अपने ही प्रोड्क्शन हाउस में अपनी ही फिल्म घायल का सीक्वल घायल वंस अगेन बना रहे हैं। लेकिन फिल्म की वजह से उन्हें वो जहर के घूट पीने पड़ रहे हैं। कि ये सितारा तिलमिला के रह जाता है।

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

4 of 12
पहले दिन आमिर और माधुरी की जोड़ी सनी देओल पर भारी पड़ी लेकिन फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले दर्शकों ने फिल्म के लिए प्रमोशन का काम किया। सनी की घायल दर्शकों को भा गई। फिल्म सुपरहिट हुई।
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

5 of 12
सनी के अपने ही प्रोडक्शन में फिल्म बनाने पर उनसे सवाल किया गया कि आखिर वो दूसरे प्रोड्यूसर और निर्देशकों के साथ काम क्यों नहीं कर रहे हैं। इस पर सनी समझ गए कि लंबे समय से उनके पास कोई फिल्म ना होने के कारण ही इस तरह का सवाल हुआ है। सनी ने ऐसा जवाब दिया कि उनके चाहने वाले सुनकर कहेंगे कि सनी पाजी ऐसा भी क्या?
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

6 of 12
सनी ने खुद ही फिल्म बनाने की ठानी। सनी देओल खुद ही प्रोड्यूसर भी बन गए। वो पिछले काफी समय से अपनी हिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' बना रहे हैं। इसके वो एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी खुद ही हैं। लेकिन शायद सनी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आजकल कैसे फिल्म का प्रमोशन होता है। वो फिल्म मे इतना पैसा लगा चुके हैं कि उनको संपत्ति को गिरवी रखना पड़ गया है।
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

7 of 12
अपने होम प्रोड्क्शन में ही सनी, बॉबी और धर्मेंद्र ने पिछले कुछ सालों में फिल्में बनाईं हैं। होम प्रोडक्शन में बनीं 'यमला पहला दीवाना' को तो कुछ सफलता मिली लेकिन 'यमला पहला दीवाना 2' फ्लॉप हो गई।

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

8 of 12
2011 में देओल परिवार ने अपने ही प्रोड्क्शन हाउस में फिल्म 'यमला पगला दीवाना' बनाई। सनी और बॉबी के साथ इसमें धर्मेंद्र भी नजर आए। सनी और बॉबी के करियर को फिल्म से कोई फायदा नहीं हुआ।

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

9 of 12
अब सनी की दुविधा यह है कि किस पर दांव लगाएं? क्या बेटे पर धन लगा कर उसकी पहली फिल्म बनाएं या बॉबी के डूबते हुए करिअर को बचाएं। फिल्म देओल के होम प्रोडक्शन बैनर तले बननी है।

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

10 of 12
अब सनी का फोकस अपनी अगली फिल्म पर है मगर कठिनाई भाई और बेटे में से किसी एक को चुनने की है। खबर थी कि सनी अपने बेटे करण देओल की पहली निर्देशित करने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि उनके छोटे भाई बॉबी की जनवरी में शुरू होने वाली फिल्म चंगेज रुक गई है। ऐसे में समस्या यह है कि सनी बेटे की फिल्म पहले लॉन्च करें या फिर भाई का करिअर बचाएं?

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

11 of 12
सनी देओल की घायल वंस अगेन के साथ ही सनम रे भी रिलीज हो रही है। फिल्म मे काम कर रहे पुलकित सम्राट और यमी गौतम की लोकप्रियता सनी देओल के जैसी नहीं है। इसके बावजूद 'सनम रे' मे जिस तरह से फिल्म की हीरोइनों ने बोल्ड सीन किए हैं, वो दर्शकों को खींच सकते हैं। ऐसे में सनी देओल की फिल्म को खासा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

अपनी और भाई बॉबी की हालत पर हुआ सवाल तो खुद को ना संभाल सके सनी देओल

12 of 12
सनी देओल को आज तक दर्शक एक-एक घूंसे में कई-कई गुण्डो को धूल चटाते देखते रहे हैं। सनी देओल की 'सातों को साथ मारूंगा' और नल उखाड़ बुरे लोगों पर टूट पड़ने की छवि उनके चाहने वालों को पसंद आती है। लेकिन अब ये खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें