फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की फिल्मों में पर्दे पर नशीली दवाएं लेने और नशे के सीन पर सेंसर कैंची चलाता रहा है। फिर भी ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें सितारे पर्दे पर ड्रग लेते दिखते हैं। डालिए ऐसी ही फिल्मों पर नजर।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

2 of 11
2013 में आई फिल्म गो गोवा गॉन में एक रेव पार्टी में खुलेआम ड्रग लेते फिल्माया गया हूं। फिल्म में कुणाल खेमु पर फिल्माया गया 'बाबाजी की बूटी' गाना तो पूरी तरह ड्रग सिक्वेंस पर ही आधारित है।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

3 of 11
फिल्म रिवॉल्वर रानी में कंगना रणावत और रोहन कपूर के ड्रग लेते सीन काफी चर्चित हुए। फिल्म में रोहन मुम्बई में अभिनेता बनने जाते हैं जहां व कोकीन सूंघते ‌दिखाए जाते हैं।

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

4 of 11
फिल्म देव डी ड्रग सीन के अलावा भी कई कारणों से चर्चित रही। फिल्म के हीरो अभय देओल पारो की शादी हो जाने के बाद पूरी तरह से चेन स्मोकर बन जाते हैं। वहीं फिल्म में उनके शराब पीते हुए भी कई सीन हैं।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

5 of 11
परणीति चोपड़ा फिल्‍म हंसी तो फंसी में एक ऐसे किरदार में हैं जो अवसाद में बैन किए गए ड्रग का सेवन करती है। इससे उसको कई तरह के साइड इफेक्ट का सामना भी करना पड़ता है। पर्दे पर यह अपने तरह का एक अलग प्रयोग रहा।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

6 of 11
रागिनी एमएमएस 2 में हॉट सीन के अलावा धूम्रपान से जुड़े सीन की भरमार थी। फिल्म में करण मेहरा और संध्या मृदुल पर एक साथ फिल्माए गए नशे के ड्रग सीन चर्चित रहे।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

7 of 11
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन, ग्लैमर वर्ल्ड की काली सच्चाई को पर्दे पर नुमाया करते हैं, जिसमें कंगना राणावत और प्रियंका चोपड़ा को ड्रेसिंग रूम और वॉशरूम में कोकीन लेता दिखाया गया सीन भी शामिल है।

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

8 of 11
अनुराग कश्यप की फिल्म शैतान में युवाओं के समूहों को ड्रग लेते दिखाया गया है। फिल्म नई पीढ़ी में बढ़ रहे ड्रग लेने की लत को खुलेआम पर्दे पर दर्शाती है। वहीं नशे से युवाओं को आगाह भी करती है।

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

9 of 11
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में माफिया वार के बाद सबसे ज्यादा नशे की लत को फिल्माया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन के कई ऐसे सीन हैं जिनमें वो नशा करते ‌दिख रहे हैं।

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

10 of 11
फिल्म दम मारो दम की पृष्ठभूमि में ही नशा और उससे संबंध‌ित मुद्दे शामिल हैं। फिल्म में गोवा में नशीली दवाओं की तस्करी के दृश्य के साथ टाइटल ट्रैक 'दम मारो दम' में दीपिका पादुकोन हिप्पी स्टाइल में नशा करती दिखती हैं। वहीं उनकी फिल्म कॉकटेल में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही रोल निभाया है।
विज्ञापन

जब खुलेआम ड्रग लेते हुए दिखे फिल्मी सितारे

11 of 11
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सात खून माफ में उनके दूसरे पति की भूमिका में जॉन अब्राहम का किरदार पूरी तरह से नशीली दवाओं पर निर्भर दिखाया गया है। अंत में प्रियंका भी उससे छुटकारे के लिए ड्रग का ही इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें