टिप टिप बरसा पानी: मोहरा फिल्म का ये गीत बहुत हिट हुआ था। बरसात में भीगी पारदर्शी साड़ी में लचक लचक कर नाचती रवीना और कमीज के सारे बटन खोले अक्षय कुमार के धुंआधार डांस ने दर्शकों के दिलों को धुंआ धुंआ कर दिया। खास बात ये रही कि उन दिनों अक्षय और रवीना के बीच चल रहे रोमांस को डायरेक्टर ने परदे पर साकार होता दिखाया जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया।
विज्ञापन
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
2 of 12
धक धक करने लगा: माधुरी दीक्षित को धक धक गर्ल का तमगा पहनाने वाला ये गीत 'बेटा' फिल्म में फिल्माया गया। इस गाने में माधुरी और अनिल कपूर में एकांत में एक शादीशुदा कपल की तरह बिहेव किया। दोनों की कैमिस्ट्री गजब की थी और माधुरी के जबरदस्त लटके झटकों ने गाने को हॉट बना दिया।
विज्ञापन
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
3 of 12
काटे नहीं कटते हैं दिन ये रात: कल्पना कीजिए बरसात भरी रात में खंडहर में झीनी पारदर्शी साड़ी में प्रेमातुर नायिका हो और उसे नायक न दिख रहा हो तो क्या होगा। प्रेम का उफान और नायक के न दिखने की मजबूरी को श्रीदेवी ने अपने बरसाती डांस से सराबोर कर दिया। न दिखते हुए भी नायक ने नायिका के साथ जमकर दैहिक छेड़छाड़ की। दोनों ने इरॉटिक माहौल की डिमांड पूरी करते हुए गाने को पूरी तरह मादक बना दिया और फिल्म मिस्टर इंडिया का ये गाना श्रीदेवी के लिए वरदान बन गया।
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
4 of 12
अंग लगा ले रे: हाल ही में आई फिल्म रामलीला का ये गाना बहुत उत्तेजक माहौल में रचा गया। प्रेम के उफान को दैहिक उभारों और प्रतीकों से जोड़कर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इसे सेक्सी सांग आफ द इयर बना दिया। रही सही कसर दीपिका और रणबीर सिंह के बीच चल रहे रोमांस ने पूरी कर दी। इन दोनों के बीच लव मेकिंग सीन और प्रेम की उत्तेजना के सीन काफीप्रभावशाली रहे। दीपिका ने गाने में जिस तरह के रिवीलिंग कपड़े पहने उससे भी गाना इरॉटिक बन गया।
विज्ञापन
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
5 of 12
जो हाल दिल का इधर हो रहा है: यूं तो फिल्म सरफरोश आमिर खान की एक्टिंग के लिए याद की जाती है लेकिन फिल्म में सोनाली और आमि पर फिल्माया गया बर्थडे पार्टी वाला गाना आपको याद होगा। इसमें सोनाली के मादक हाव भाव और लटके झटकों के बीच बारिश में नहाए सीन लोगों को सिड्यूस कर देते हैं। भरपूर अंग प्रदर्शन करते इस गाने में आमिर भी बेहद हॉट लगे थे।
विज्ञापन
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
6 of 12
आ गले लग जा (दे दना दन): फिल्म दे दना दन यूं तो औसत रही लेकिन इसमें कैटरीना और अक्षय पर फिल्माया गया एक रूमानी गाना अच्छा बन पड़ा है। पहाड़ों के बीच बहते झरने के बीच लाल दहकती साड़ी में कैटरीना और उसके इर्द गिर्द लिपटते माचो अक्षय ने गाने को चार चांद लगा दिए। यूं भी कैट और अक्षय के बीच ऐसे सीन की कैमिस्ट्री काफी सफल रही है।
विज्ञापन
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
7 of 12
जादू है नशा है मदहोशियां (जिस्म): अपने प्रेम के दिनों में बिपाशा और जॉन अब्राहम ने जिस्म फिल्म में इस गाने के जरिए जवान दिलों में आग सी लगा दी थी। दोनों के बीच की लव कैमस्ट्री फिजिकिल कैमिस्ट्री में बदली हुई नजर आई। दोनों ही इस सेक्सी गाने को बेहद आराम से करते दिखाई दिए। संकोच और शर्म की हदें तोड़ता ये गाना इरॉटिक गानों में काफी अहमियत रखता है।
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
8 of 12
आई वांट टू लव मेक टू यू (ऐतराज): पुराने प्यार को पाने की जद्दोजहद में जिस्मानी हदें तोड़ती नायिका और झिझकता नायक। ऐसा गानों में कम ही दिखता है लेकिन फिल्म ऐतराज के इस गाने को प्रियंका ने अपनी उत्तेजक अभिव्यक्तियों से बेहद हॉट बना दिया। यूं भी प्रियंका और अक्षय ने इस फिल्म में बेहद उत्तेजक सीन दिए थे।
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
9 of 12
लो अब शुरू चाहतों का -शब्द: फिल्म शब्द में ऐश्वर्या और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना लो अब शुरू चाहतों का....ने बेड सीन को काफी उत्तेजक पूर में पेश कर दिया। आमतौर एक्सपोजर न करने वाली ऐश ने कहानी की मांग की बात करते हुए इस गाने में उत्तेजक हाव भाव दिखाए और इस गाने को सेक्सी बना दिया।
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
10 of 12
भीगे होंठ तेरे (मर्डर): भीगे होंठ तेरे....जैसा कि नाम से ही जाहिर है....मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी पर फिल्माए गए इस इरॉटिक गाने ने इमरान हाशमी को किसर ब्वाय के रूप में स्थापित कर दिया और मल्लिका शेरावत को सेक्सी हीरोइन के तौर पर। इस गाने में सेक्सी और इरॉटिक दृश्यों के साथ साथ बेड सीन की भरमार थी। चुंबन, आलिंगन और अंतरंग दृश्यों के साथ मल्लिका ने पूरा न्याय किया और इमरान ने उनका पूरा साथ दिया जिसके चलते गाना बेहद मादक बना।
जिसने देखा मदहोश हुआ, क्या है इन मादक गानों में
11 of 12
रूप तेरा मस्ताना (आराधना): राजेश खन्ना और शर्मीला टैगोर पर फिल्माए गए इस फायर ब्रोन गाने ने उस वक्त में लाखों दिलों में प्रेम की ज्वाला भड़का दी थी। एक गुफा में जलती आग के बीच एक दूसरे के करीब आने और मजबूरीवश दूर जाते प्रेमी प्रेमिका के सीन बेहद मादक थे। शर्मीला ने इस गाने में एक्सपोजर की कमी नहीं छोड़ी। बेहद उत्तेजक अभिव्यक्तियों और जमाने की शर्मो हया के डर दोनों ने मिलकर गाने को बेहद सफल बना दिया।
जाने दो ना (सागर): डिंपल कपड़िया और ऋषि कपूर के बीच फिल्माए गए इस गाने में नायिका प्रेम के उद्दात क्षणों में प्रेमी से दूर जाने का आग्रह करती है और प्रेमी नायिका को पाना चाहता है। इसी दूर और पास की कशमकश में डिंपल कपाड़ियां लाल झीनी साड़ी में बेहद मादक लगी थी। रही सही कसर स्वीमिंग पूल ने पूरी कर दी थी।