फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

विज्ञापन
1 of 15
फिल्म हीरो की रिलीज के साथ चर्चा थी कि सूरज पंचोली साउथ की एक हीरोइन के साथ डेटिंग कर रहे हैं। तमाम अटकलों के बीच ब्रिटिश सुंदरी एमी जैक्सन का नाम सामने आया है।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

2 of 15
यूं तो ऐक्टर खुल कर सामने नहीं आए हैं और न ही उन्होंने डेटिंग पर कुछ कहा है। परंतु पिछले दिनों एमी ने यह कह कर जरूर सबको चौंकाया था कि वह सूरज के साथ फिल्म करना चाहती हैं।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

3 of 15
पिछले दिनों फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऐक्टर सूरज पंचोली के जीवन में नई गर्लफ्रेंड को लेकर फिल्मी गलियों में चर्चाएं ही रही हैं।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

4 of 15
कहा जा रहा है कि साउथ में सफलता के झंडे गाड़ रही ब्रिटिश अभिनेत्री एमी जैक्सन इन दिनों सूरज के साथ डेटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

5 of 15
बीते कुछ समय में दोनों को निजी फिल्मी पार्टियों में साथ देखे जाने की भी खबरें हैं। सूरज के कारण एमी के मुंबई के ज्यादा चक्कर लग रहे हैं। हाल में एमी फिल्म सिंह इज ब्लिंग में दिखी थीं। हालांकि फिल्म से उन्हें बहुत फायदा नहीं हुआ क्योंकि अब भी बॉलीवुड के निर्देशकों का उन्हें इंतजार है।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

6 of 15
चर्चाओं पर भरोसा करें तो सलमान खान के घर बीते गणेशोत्सव पर एमी और सूरज की मुलाकात हुई थी, उसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। उल्लेखनीय है कि सलमान सूरज को फिल्मों में लाए हैं और एमी से भी उनकी अच्छी दोस्ती है।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

7 of 15
इस फोटोशूट को एमी के अब तक के सबसे बोल्ड फोटोशूट में से एक मान सकते हैं।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

8 of 15
एक समय सलमान की फिल्म किक में एमी फाइनल हो चुकी थीं, परंतु साउथ में निर्देशक शंकर की फिल्म आई से उन्हें छुट्टियां नहीं मिली। नतीजा यह कि एमी को फिल्म छोड़नी पड़ी और उनकी जगह जैकलीन फर्नांडिस आईं।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

9 of 15
एक दौर में एमी ऐक्टर प्रतीक बब्बर के साथ डेटिंग कर रही थीं, परंतु दोनों का साथ लंबा नहीं चला। वैसे प्रतीक से एमी को गहरा प्यार था कि उन्होंने अपने एक हाथ पर टैटू की लाइन गुदवा ली थी, जिसमें लिखा थाः मेरा प्यार मेरा प्रतीक।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

10 of 15
अलगाव के बाद उन्होंने टैटू हटवा दिया। यूं तो एमी और सूरज की नजदीकियों पर अभी सिर्फ चर्चाएं हैं, लेकिन मीडिया से बातचीत में एमी स्वीकार कर चुकी हैं कि वह एक दिन सूरज के साथ फिल्म करना चाहेंगी।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

11 of 15
एमी के साथ सूरज की नजदीकियां उनकी जिंदगी की नई शुरुआत हो सकती है। सूरज के फिल्मों में आने से पहले जिया खान के साथ उनके प्रेम संबंध तब सुर्खियों में आए थे, जब इस अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली थी।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

12 of 15
सूरज अब भी इस मामले की अदालती कार्यवाही में उलझे हैं। जिया के परिजनों ने सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उसकाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उनकी नई फिल्म की चर्चा भी होने लगी है।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

13 of 15
थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक अब्बास-मुस्तन ने हाल में कपिल शर्मा को लेकर कॉमेडी फिल्म (किस किस को प्यार करूं) दी, लेकिन एक बार फिर से वह अपने अंदाज की फिल्म बनाने को तैयार हैं।

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

14 of 15
खबर है कि उन्होंने एक थ्रिलर की योजना बनाई है और इसके लिए सूरज पंचोली से बातचीत की है। निर्देशकों को लगता है कि उनकी ऐक्शन-थ्रिलर में सूरज की चमक निखर कर आएगी। सूरज के पिता आदित्य ने अब्बास-मुस्तन के साथ रेस-2 में काम किया था और वे अच्छे दोस्त बन गए थे।
विज्ञापन

जिया के बाद अब इस हीरोइन पर आया सूरज का दिल

15 of 15
निर्देशकों ने जब फिल्म का आइडिया फाइनल कर लिया था तो इसे आदित्य को सुनाया। आदित्य को जब यह पसंद आता तो उन्होंने सूरज को भी बुला लिया। सूत्रों के अनुसार सूरज ने निर्देशकों को फिल्म के लिए सहमति दे दी है। अब्बास-मुस्तन ने उनसे कुछ महीनों का वक्त मांगा है ताकि स्क्रिप्ट पूरी हो सके। इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें