आमिर खान को थप्पड़ मारने वाले विजुअल इफेक्ट वाली वेबसाइट ने अपना कलेवर बदल दिया है। सोमवार को दिनभर चले इस नाटकीय प्रकरण में आमिर खान को एक करोड़ से अधिक बार थप्पड़ मारे गए।
विज्ञापन
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
2 of 12
लेकिन सोमवार शाम अचानक वेबसाइट ने अपना मिजाज बदला और जहां विजुअल इफेक्ट के जरिए थप्पड़ मारने की व्यवस्था की गई थी, वही अब आमिर खान को चुंबन देने की देने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
3 of 12
इसके तहत अब तक आमिर खान को 15 लाख से अधिक बार चुंबन दिए जा चुके हैं। चुंबनों की रफ्तार प्रति सेकेंड 100 की है। जबकि यही वेबसाइट जब आमिर को थप्पड़ मरवा रही थी, तब यह रफ्तार 500 प्रति सेकेंड के करीब थी।
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
4 of 12
आपको बता दें कि यह एक ऐसी बेबसाइट है, जहां पर इस तरह के विजुअल इफेक्ट बनाए गए हैं, जिससे आप आमिर को किस दे सकते हैं। इसमें माउस से जोड़कर एक किस का पापअप बनाया गया है, जिसे सामने दिख रही आमिर की तस्वीर की ओर लेजाने पर उनके चेहरे पर किस का निशान बन जाता है।
विज्ञापन
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
5 of 12
इसके बाद आमिर की तस्वीर बदल जाती है। इससे अहसास होता है कि हमने आमिर को एक किस दे दिया है। इसके बाद इसे सोशल मीडिया में शेयर करने की भी व्यवस्था की गई है। आज सुबह बिल्कुल इसी पैटर्न पर आमिर को थप्पड़ मारने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
6 of 12
तब वेबसाइट पर एक डिस्क्लेमर लगाया गया था कि यह वेबसाइट केवल हास्य और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक विचार शामिल नहीं है। कृपया हमारे हास्य को सहिष्णुता से स्वीकार करें। लेकिन अब यह बदल गया है।
विज्ञापन
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
7 of 12
वेबसाइट के नए कलेवर में इसका उद्देश्य लिखा हुआ कि यह वेबसाइट केवल प्यार और मजे के लिए है। इसके तहत केवल चुंबन की इज्जत की जा रही है। कृपया इसे सहिष्णुता से स्वीकार करें।
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
8 of 12
दि टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मियामी एड स्कूल के कुछ छात्रों ने यह वेबसाइट बनाई है। ऐसे में ये जानना रोचक होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि छात्रों ने वेबसाइट का कलेवर बदल दिया। फिलहाल वेबसाइट निर्माताओं की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
9 of 12
इसमें सबसे अहम बात है कि वेबसाइट ने न केवल कलेवर बदला है कि बल्कि अपना नाम भी बदल दिया है।
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
10 of 12
आगे की स्लाइड में देखिए, जब आमिर को थप्पड़ मारने की व्यवस्था तो कैसी थी वेबसाइट और तब क्या था उसका नाम।
एक करोड़ तमाचे मारने के बाद आमिर खान को चुंबन, तस्वीरें
11 of 12
जब वेबसाइट में आमिर को थप्पड़ मारने की व्यवस्था थी, तो इसका नाम था स्लैप आमिर डॉट कॉम (slapaamir.com)। लेकिन अब इसका नाम कुछ और हो गया है।