फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

विज्ञापन
1 of 10
एक दिन पहले ही संगीतकार आदेश श्रीवास्तव दुनिया को छोड़ गए। साथ ही ये सवाल भी रह गया कि दो बार उन्हे कैंसर हुआ लेकिन बॉलीवुड ने उनका साथ नहीं दिया। हां इस बार लता मंगेशकर के ट्वीट के बाद जरूर बॉलीवुड के सितारे मदद को आगे आए। आज हम ऐसे कुछ सिंगर के बारे में बात कर रहे हैं जो कुछ ही साल पहले सेलेब्रिटी थे। लेकिन आज वो क्या कर रहे हैं। ठीक-ठीक किसी को नहीं मालूम
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

2 of 10
फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैने पायल है झनकाई' और 'आयो रामा हाथ से ये दिल खो गया' कभी हर घर में बजते थे। लेकिन अब फाल्गुनी की पहचान वैसी नहीं रही। उनको किसी सार्वजनिक समारोह कम ही देखा जाता है।
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

3 of 10
'कहीं करता होगा वो मेरा इंतजार' ने अनामिका ग्रोवर को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन आजकल वो छोटे-मोटे प्रोग्राम में गाने गा रही हैं।

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

4 of 10
बाली ब्रह्मभट्ट को शायद आज पहचानने कम ही लोग होंगे। लेकिन उनका गाना 'अम्मा देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए' अपने वक्त पर हर किसी के मुंह पर चढ़ गया था। आज वो स्टेज शो करते हैं। उनकी पहली सी पहचान अब नहीं है।
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

5 of 10
बैली सेगो का गाना 'चुरा लिया' का रिमिक्स बेहद मशहूर हुआ। लेकिन जल्दी ही उनके नाम को पहचानने वालों की तादाद बेहद कम रह गई।
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

6 of 10
'जॉनी जॉकर' और 'दीवाने दीवाने' एलबम से श्वेता शेट्टी खूब मशहूर हुईं। लेकिन फिर वो कहीं नहीं दिखी। शादी के बाद उनके जर्मनी में रहने की खबर कुछ दिन पहले आईं थी।
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

7 of 10
अनाइंदा ने भारत की 11 भाषाओं में गाया। वो ऐसा करने वाली पहली पॉपस्टार हैं। उनके गाने 90 के दशक में खूब मशहूर रहे। आजकल एक एंटरटेनमेंट कंपनी में काम कर रही हैं।

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

8 of 10
अलीशा चिनॉय यूं तो आज भा गाने गा रही हैं। लेकिन जिस तरह से उनकी लोकप्रियता कुछ सालों पहले थी, आज नहीं है।

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

9 of 10
2008 में आया सुनीता राव का गाना 'परी हूं मैं' जबर्दस्त हिट रहा। लेकिन इसके बाद वो गुमनामी के अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

हिट होकर कहां गुम हो गए ये सितारे, क्या आपको पता?

10 of 10
सलमान के लिए 'ओ ओ जाने जाना' गाने वाले कमाल खान के इस पहले हिट गाने के बाद कोई खास अवसर नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें