2015 में कई स्टार बच्चों के अलावा छोटे बड़े कई सितारे बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इनमें से कई आने वाले समय के बड़े स्टार बन जाएंगे। ऐसे ही न्यू इंट्रिज पर डालिए एक नजर। फोटो क्रेडिट:santabanta.com
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
2 of 10
कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन अपने पिता के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप
में काम कर चुकी हैं। अक्षरा अमिताभ बच्चन और दक्षिण के सुपरस्टार धनुष के
साथ 'शमिताभ' में नजर आएंगे
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
3 of 10
अनिल कपूर के हर्षवर्धन अपनी बहन सोनम नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं। हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मरजाइयां' से अपना कैरियर शुरु करने जा रहे हैं।
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
4 of 10
महाकाव्य श्रृंखला रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले गुरमीत चौधरी भट्ट कैंप की फिल्म खामोशियां से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। गुरमीत 'झलक दिखला जा', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' सुर्खियों में आ चुके हैं। फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
5 of 10
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर कथित तौर पर जिया खान की मौत के कारण
चर्चा में आए थे। हालांकि, वह जल्द ही सुभाष घई की 'सुपरहिट फिल्म 'हीरो'
के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म से सूरज के सितारे आसमान में पहुंच सकते
हैं।
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
6 of 10
पूजा हेगड़े अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ आशुतोष गोवारीकर की चर्चित फिल्म 'मोहन जोदड़ो' में नजर आएंगी। पूजा तमिल फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा हैं। यह उनके लिए बॉलीवुड की एक बड़ी शुरूआत है। 10
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
7 of 10
सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी भी फिल्म 'हीरो' में सूरज पंचोली के साथ के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। हालांकि 'हीरो' एक चर्चित फिल्म रही है। इसलिए दोनों स्टार्स बच्चों को इससे अच्छी शुरूआत मिल सकती है।
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
8 of 10
कॉमेडी एक्टर कपिल शर्मा यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंक चोर' से बॉलीवुड में
कदम रखने वाले थे लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपने पैर वापस खींच लिए।
लेकिन अब वह अब्बास मस्तान की 'किस किसको प्यार करूं' में पहली बड़े पर्दे
पर नजर आएंगे।
रुपहले पर्दे पर पहली बार दिखेंगे ये स्टार्स
9 of 10
अभिनेत्री उषा किरण की पोती शियामी खेर 'मरजाइयां' में अनिल कपूर के बेटे
हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म के डाइरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा के
अनुसार शियामी को कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चुना गया है।
मॉडल एवं टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन के लोकप्रिय चेहरे हैं।
करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड की हॉट बाला बिपाशा बसु के साथ फिल्म अलोन में आ
रहे हैं। उनकी पहली फिल्म अभी से चर्चाओं में है।