फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

विज्ञापन
1 of 11
दक्षिण की फिल्मों के बाद हिंदी फिल्मों की तरफ रुख करने वाली श्रिया सरन की कहानी सिंपल लेकिन दिलचस्प है। देहरादून में जन्मी श्रिया का ज्यादतर बचपन हरिद्वार में बीता। श्रिया बचपन से ही डांस में तेज थीं और इसी के चलते उनके मास्टर ने उन्हें एक वीडियो गाने में एक्टिंग करने का मौका दिया।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

2 of 11
इस वीडियो के बाद ही श्रिया को कई फिल्म निर्माताओं से ऑफर आने लगे। हालांकि उन्हें डांस में ही करियर बनाना था लेकिन किस्मत को उनके लिए कुछ और मंजूर था और वे फिल्मों में आ गईँ।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

3 of 11
श्रिया ने 2001 में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की और इसके बाद वे कई और फिल्मों मेें आईं। लेकिन उन्हें पहचान और तारीफें मिलीं 2007 में आई फिल्म शिवाजी से।

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

4 of 11
खास बात यह थी कि इस फिल्म में श्रिया अपने से दुगनी उम्र के हीरो रजनीकांत की हीरोइन बनी थीं। यह फिल्म उस समय की सबसे हिट तामिल फिल्म बन गई थी।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

5 of 11
लेकिन विवाद जिसको न पकड़े ले वह कम। शिवाजी फिल्म की सिल्वर जुबली समारोह में उस समय के तमिल मुख्यामंत्री एम करुणानिधी को भी बुलाया गया था। इसी समारोह में श्रिया छोटे औऱ डीप कट कपड़ों में पहुच गईं, जिसे लेकर बहुत बवाल बना था। राजनीतिक पार्टियों नें भी श्रिया के पहनावे को लेकर आपत्ति जताई थी औऱ इस कारण उन्हें बाद में माफी भी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

6 of 11
2007 में ही श्रिया को पहली बार हिंदी फिल्म जगत में पहचान मिली जब उन्होंने आवारापन में बतौर लीड हीरोइन काम किया। हालांकि वे इससे बहुत पहले ही रितेश औऱ जेनीलिया देशमुथख की फिल्म तुझे मेरी कसम में एक छोटे से रोल में आ चुकी थीं।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

7 of 11
श्रिया हिंदी, तेलुगू, तमिल के साथ साथ कन्नड़, मलयालम और यहां तक की कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2008 में उन्होंने अंग्रेजी फिल्म दि अदर एंड ऑफ द लाइन में लीड रोल निभाया। इसके अलावा वे अंग्रेजी फिल्म कुकिंग विद स्टेला में भी थीं।

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

8 of 11
श्रिया डायरेक्टर दीपा मेहता की 2012 में आई अंग्रेजी फिल्म मिडनाइट्स चिल्ड्रेन का भी अहम हिस्सा रह चुकी हैं। यह फिल्म लेखक सलमान रुशदी की बुकर अवार्ड जीतने वाली इसी नाम की नॉवल पर आधारित फिल्म थी औऱ इसमें श्रिया के रोल की भी बहुत तारीफ हुई थी।

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

9 of 11
हाल ही में श्रिया अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम में उनकी पत्नी के किरदार में दिखी थीं। बॉलीवुड में भले ही उन्हें ज्यादा सफलता न मिल पाई हो लेकिन तमिल और तेलुगू फिल्म जगत की वे टॉप हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं।

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

10 of 11
श्रिया अपनी निजी जिंदकी को लेकर बहुत संजीदा हैं, शायद इसी वजह से उनके बारे में ज्यादा अफवाहें सुनने को नहीं मिलतीं। अगर कभी किसी हारो के साथ उनका नाम जोड़ा भी जाता है तो वे साफ मना कर देती हैं।
विज्ञापन

जब छोटे कपड़ों में सीएम के सामने पहुंच गई थीं श्रिया सरन

11 of 11
श्रिया समाज सेवा और चैरिटी करने के लिए अक्सर खबरों में रहती हैं। गरीब बच्चों के लिए चलने वाले कुछ एनजीओ की वे ब्रैंड अम्बेसडर भी हैं। वे दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें