बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा मांग किस हीरोइन की है?
Tue, 16 Feb 2016 06:57 PM IST
श्रद्धा कपूर के दिन बढ़िया चल रहे हैं। इन दिनों तमाम फिल्मकार उनके साथ काम करना चाहते हैं और वह एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं।
बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा मांग किस हीरोइन की है?
पिछले दिनों उन्होंने वरुण धवन के साथ निर्देशक डेविड धवन की एक फिल्म का सीक्वल साइन किया। इससे पहले वह एक म्यूजिकल का सीक्वल शूट कर ही रही हैं।
बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा मांग किस हीरोइन की है?
जबकि चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित आगामी फिल्म के साथ तमिल हिट ओ कदल कामिनी के रीमेक में उनका काम करना तय है। शायद इतना ही काफी नहीं है।
बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा मांग किस हीरोइन की है?
अब खबर है कि लंचबॉक्स जैसी ऑफबीट फिल्म बनाने वाले निर्देशक रितेश बत्रा ने अपनी अगली फिल्म के लिए भी श्रद्धा को साइन कर लिया है।
बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा मांग किस हीरोइन की है?
यह भी एक ऑफबीट फिल्म होगी और इसमें श्रद्धा के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दिकी होंगे। यह फोटोग्राफर की लव स्टोरी होगी।