हाल ही में जब काजोल और शाहरुख खान अपनी फिल्म दिलवाले के प्रमोशन में लगे हुए थे, तो उनसे कई निजी सवाल भी किए जाते थे। इसी दौरान शाहरुख से एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि उनके मुताबिक आने वाले सालों में वो कौन सी जोड़ी होगी जो 'शाहरुख-काजोल' की जोड़ी जितनी ही कामयाब हो पाएगी। सब सोच रहे थे कि शाहरुख दीपिका-रनबीर, सोनम-फवाद या वरुण-आलिया में से किसी का नाम लेंगे। लेकिन शाहरुख ने अपने बेटे संग अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी अराध्या का नाम लेकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
2 of 11
शाहरुख ने तपाक से बोल दिया 'अबराम और अराध्या'। यानी शाहरुख ने हंसी-हंसी में अपने छोटे बेटे अबराम के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या बच्चन को हीरोइन बता दिया। लेकिन शाहरुख की यह बात काजोल को कुछ ठीक नहीं लगी और उन्होंने उनको टोक दिया।
विज्ञापन
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
3 of 11
शाहरुख के जवाब पर काजोल बोलीं, 'शटअप शाहरुख, वो तो अराध्या से छोटा है।' काजोल की इस बात पर शाहरुख ने उन पर ही सवाल कर दिया, उन्होंने कहा, 'तो क्या हुआ। क्या मैं तुमसे छोटा होता तो तुम मुझसे रोमांस न करतीं? प्यार की कोई उम्र नहीं होती।'
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
4 of 11
शाहरुख ने तो अपनी तरफ से ही बेटे के लिए उनकी होने वालीर हीरोइन ढूंढ ली है। लेकिन हीरोइन के मां-पापा और दादा को ये बात कितनी अच्छी लगी? इसी पर सबकी निगाह थी। हालांकि ये बात शाहरुख ने मजाक में ही कही थी। लेकिन अमिताभ या ऐश्वर्या के जवाब का इंतजार जरूर था।
विज्ञापन
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
5 of 11
शाहरुख के बड़ बेटे आर्यन तो खुद ही अपनी दोस्त चुन चुके हैं। आर्यन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली बहुत अच्छे दोस्त हैं, एक ही जगह पढ़ते हैं और अक्सर साथ में पार्टी करते नजर आ जाते हैं। ऐसे में अगर आने वाले वक्त में ये दोनों साथ में फिल्में भी करेंगे तो और मजा आ जाएगा।
विज्ञापन
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
6 of 11
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों कई बार पार्टी करते वक्त अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल चुके हैं जिससे साफ है कि इन दोनों को साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। साथ में फिल्मी डेब्यू भी करें तो क्या बुरा है!
विज्ञापन
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
7 of 11
सैफ की बेटी सारा अली खान के डेब्यू को लेकर भी काफी खबरें आती रही हैं। ये भी खबरें आईं कि सारा शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ डेब्यू कर सकती हैं। यही नहीं, ये फिल्म करण जोहर प्रोड्यूस करेंगे। अब इसमें कितनी सच्चाई है, नहीं पता लेकिन अगर ऐसा होता है तो वाकई ये जोड़ी हिट रहेगी।
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
8 of 11
शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी इसमें क्यों पीछे रह जाएं। उनके लिए हमने अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार को चुना है। वैसे तो आरव सुहाना से उम्र में दो साल छोटे हैं, लेकिन जैसा कि शाहरुख ने कहा उम्र से क्या फर्क पड़ता है। इसलिए इनकी जोड़ी भी पर्दे पर जम सकती है।
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
9 of 11
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अब कभी भी फिल्मों में एंट्री मार सकती हैं। खबरें तो हैं कि वे दक्षिण के किसी सुपरस्टार के बेटे के साथ फिल्म करेंगी लेकिन बॉलीवुड में देखा जाए तो उनके लिए सुली शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अच्छे रहेंगे। क्या पता आथिया शेट्टी की तरह अहान को भी सलमान खान ही लॉन्च कर दें!
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
10 of 11
वैसे तो शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान राज कुंद्रा और अक्षय कुमार की बेटी नितारा अभी सिर्फ तीन साल के हैं। लेकिन अगर सालों बाद ये दोनों एक साथ एक ही फिल्म में डेब्यू करें तो क्या खूब लगेंगे।
बेटे की नहीं चलने देंगे शाहरुख? अबराम के लिए चुनीं लड़की
11 of 11
ऐसा ही कुछ इमरान खान की बेटी इमारा और रितेश देशमुख के बेटे रियान के लिए भी सोचा जा सकता है। ये दोनों अब एक साल के हो गए हैं। आज से 15-20 साल बाद का सोचें तो ये दोनों भी फिल्मी दुनिया की हिट जोड़ी बन सकते हैं।