शाहरुख खान की फिल्म रईस की शूटिंग का गुजरात के कच्छ में शूटिंग के दौरान जबर्दस्त विरोध हो रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फिल्म की शूटिंग को रोकने की मांग की है। (विरोध की तस्वीरें-एबीपी)
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग का गुजरात में विरोध, हडकंप
2 of 7
शाहरुख खान की फिल्म रईस की शूटिंग हाल ही में गुजरात के कच्छ में शुरू हुई है। फिल्म की शूटिंग शहर के बाहरी इलाके में हो रही है। इसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद विरोध कर रही है।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग का गुजरात में विरोध, हडकंप
3 of 7
विश्व हिन्दू परिषद ने जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन कर एक दिन पहले भी फिल्म को शूटिंग के लिए इजाजत ना देने की मांग की थी। आज फिर 25-30 कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका।
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग का गुजरात में विरोध, हडकंप
4 of 7
शाहरुख खान के कुछ दिन पहले देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर दिए बयान को लेकर ये विरोध हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी फिल्म के शूटिंग स्थल की तरफ बढ़ना चाहते थे। लेकिन उनको पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग का गुजरात में विरोध, हडकंप
5 of 7
शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' की शूटिंग को लेकर गुजरात में हैं। फिल्म में शाहरुख गुजरात के एक शराब व्यापारी का रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान की 'रईस' की शूटिंग का गुजरात में विरोध, हडकंप
6 of 7
शाहरुख का हिन्दू संगठन लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म दिलवाले के प्रदर्शन को भी कई जगह दक्षिणपंथी संगठनों ने रोक दिया था।