फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

विज्ञापन
1 of 15
जन्मदिन के मौके पर देश में असहिष्णुता पर बयान के बाद शाहरुख फिर से विवादों में हैं। लेकिन शाहरुख का कहना है कि राजनेता उनकी और भारतीय मुस्लिम समुदाय की छवि खराब करने के लिए उन्हें जबरदस्ती विवादों में घसीटते हैं। साथ ही यह आरोप भी लगते रहें हैं कि वो भारत से ज्यादा पड़ोसी मुल्क के ज्यादा नजदीक हैं। (साभारः फिरकी डॉट इन, अमर उजाला नेटवर्क)
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

2 of 15
इस पर टिप्पणी करते हुए लश्कर के आतंकी हाफिज सईद ने उन्हें पाकिस्तान आने का न्यौता तक दे दिया ताकि वो सुकून से जिंदगी बिता सकें। इस बार असहिष्‍णुता पर बयान के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए हफीज ने अपने इस बयान को दोहराया।
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

3 of 15
आईपीएल टीम केकेआर के सह-मालिक शाहरुख ने आईपीएल के तीसरे सीज़न के समय कहा था कि वो लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिलाने के पक्ष में हैं। इस बात पर शिवसेना ने उनकी फिल्म ‘माय नेम इज खान’ की रिलीज़ रोकने की धमकी दी थी। इस पर शाहरुख ने ट्विटर पर सफाई दी थी।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

4 of 15
आईपीएल शाहरुख और विवादों का रिश्ता चोली-दामन का है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने पुलिस से वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख के दुर्व्यवहार की आधिकारिक शिकायत की थी। साथ ही एमसीए ने शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी थी। एमसीए सचिव नितिन दलाल ने कहा कि शाहरुख ने अध्यक्ष विलासराव देशमुख समेत कई अधिकारियों के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

5 of 15
शाहरुख फराह खान के पति शिरिष कुंदिर के साथ शारीरिक हिंसा के आरोप में फंस चुके हैं। इस पर फराह ने एसएमएस करके सफाई दी थी। लेकिन विवाद खत्म हुआ जब साजिद खान और साजिद नाडियादवाला शाहरुख के घर ‘मन्नत’ पहुंचे और सुलह करवाई।
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

6 of 15
शाहरुख खान देश में ही नहीं, विदेशों में भी खासे लोकप्रिय हैं। 2009 में शाहरूख खान को ‘खान’ नाम की वजह से न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर दो घंटे रोके रखा। उस समय शाहरुख दक्षिण एशिया के किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जा रहे थे। हालांकि राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद शाहरुख को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

7 of 15
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान तीसरा बच्चा प्लान कर रहें हैं, तो उसी दरमियां खबरें उड़ी की शाहरुख गर्भ में ही लिंग जांच करवाने के लिए गए थे। हालांकि किंग खान ने इस बात को सिरे से नकार दिया।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

8 of 15
पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर और शाहरूख खान के बीच भी काफी बड़ी जुबानी जंग हुई थी। 2009 में एक अखबार में गवास्कर ने शाहरुख की टीम केकेआर के तत्कालीन कोच जॉन बुचानन को ‘विफल’ खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को वो करने को कहते हैं, जो वो खुद कभी नहीं कर सके।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

9 of 15
संगीतकार और गायक अभिजीत भट्टाचार्य तो वैसे खुद ही विवादित हस्ती हैं, लेकिन उन्होंने शाहरुख पर इल्जाम लगाया कि बादशाह खान ने ‘मैं हूं न’ और ‘ओम शांति ओम’ के लिए उन्हें उचित श्रेय नहीं दिया। इस पर शाहरुख ने बेहद हल्के अंदाज में कहा कि बड़ा ही अजीब संयोग है जो भी उनके साथ काम नहीं करता वो मशहूर हो जाता है।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

10 of 15
शाहरुख खान पब्लिक जगहों पर कई बार सिगरेट पीते हुए देखे गए हैं। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में सिगरेट पीने पर शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसके अलावा वो 2011 के स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में भी सिगरेट पीते हुए देखे गए।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

11 of 15
खान वार में शाहरुख का पंगा आमिर खान से भी हुआ। उन्होंने रियलटी शोज होस्ट करने वाले सभी अभिनेताओं की तारीफ की मगर शाहरुख को टाल गए। इसके अलावा अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रख कर आमिर ने विवाद को और बढ़ा दिया। इसके चलते आमिर और सलमान में नजदीकियां बढ़ने लगीं।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

12 of 15
एक समय था जब सलमान और शाहरुख एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। लेकिन वक्त के साथ दोनों के फासले भी बढ़ते गए। सलमान कहते हैं कि वो और शाहरुख अब फिर कभी दोस्त नहीं बन सकते। दोनों का विवाद शुरू हुआ था कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में, जहां आरोप है कि शाहरुख ने सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उसके बाद दोनों ने कई बार एक दूसरे पर जुबानी हमला किया है।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

13 of 15
गौरी के लिए अपने प्यार के लिए मशहूर शाहरुख का नाम ‘पिग्गी चॉप्स’ प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। यह पहली बार था कि शाहरुख का नाम किसी को-स्टार के साथ जोड़ा गया। शाहरुख ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, वहीं प्रियंका ने भी कभी सीधे जवाब नहीं दिया। लेकिन करण जौहर के शो पर उन्होंने कहा कि उन्हें शाहिद शाहरुख के नाम से चिढ़ाते थे।

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

14 of 15
एक विवाद तब भी खड़ा हुआ था, जब आईपीएल के मैच के दौरान शाहरुख अपने बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ अपनी बहन शहनाज के साथ देखे गए, लेकिन गौरी वहां मौजूद नहीं थीं। अटकलें लगीं कि गौरी-शाहरूख में प्रियंका चोपड़ा की वजह से दिक्कतें आ रहीं हैं और गौरी उनसे खफा हैं।
विज्ञापन

शाहरुख खान की जिंदगी के 15 विवाद, जो हमेशा उन्हें दर्द देंगे

15 of 15
और अब हालिया विवाद। जन्मदिन के मौके पर एक टीवी चैनल के ट्विटर टाउनहॉल कार्यक्रम में अपने चाहनेवालों से मुखातिब होने आए शाहरुख ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश की असहिष्‍णुता बढ़ रही है। इसके बाद बयानबाजियों का दौर चल पड़ा। भाजपा नेताओं ने उन्हें पाकिस्तान का एजेंट तक बता डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें