फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली हीरोइनों में शामिल शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शबाना आज 65 साल की हो रही हैं। उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

2 of 11
शबाना आजमी ऐसी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं जो अपनी मर्जी की फिल्में करती हैं। वो पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुकी हैं। उनकी फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि वो पैसा कम कमाती हैं लेकिन फिल्म को पढ़ने वाले विद्यार्थी उनकी फिल्मों को देखकर सीखते हैं कि फिल्म कैसे बनती हैं और एक्टिंग कैसे की जाए।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

3 of 11
शबाना ने जावेद अख्तर से शादी की। लेकिन जावेद पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में उनके पिता कैफी आजमी को लगा कि शबाना की वजह से जावेद का घर टूटा। लेकिन जब शबाना ने यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी तो कैफी साहब माने।

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

4 of 11
शबाना के पिता कैफी आजमी मशहूर शायर और गीतकार थे, जबकि मां शौकत आजमी रंगमंच की जानी मानी अभिनेत्री थीं। लेकिन शबाना का मन एक्टिंग में लगा। वो अपनी पढ़ाई के बाद एक्टिंग सीखने एफटीआईआई पुणे पहुंची।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

5 of 11
पुणे में एक्टिंग की तालीम हासिल करने के बाद वो 1973 में मुंबई आ गईं। यहां उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास से हुई। जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म फासले में काम करने का प्रस्ताव किया। यह फिल्म पूरी हो पाती, उससे पहले ही उनकी फिल्म अंकुर प्रदर्शित हो गयी।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

6 of 11
श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी और 1974 में प्रदर्शित फिल्म अंकुर हैदराबाद की एक सच्ची कहानी पर बनी थी। इस फिल्म में शबाना आजमी ने लक्ष्मी नाम की गांव की लड़की का किरदार निभा कर सबका मन जीत लिया।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

7 of 11
फिल्म अंकुर को बनाते समय श्याम बेनेगल ने अपनी कहानी कई अभिनेत्रियों को सुनायी लेकिन सभी ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। करियर के शुरूआती दौर में इस तरह का किरदार किसी भी अभिनेत्री के लिये जोखिम भरा काम हो सकता था लेकिन शबाना आजमी ने इस फिल्म को और फिल्म ने शबाना को  जैसे पूरा कर दिया।

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

8 of 11
शबाना ने पांच बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। 1975 में अंकुर, 1983 में अर्थ, 1984 में खंडर, 1985 में पार और 1999 में गॉडमदर। शबाना आजमी चार बार फिल्म फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की जा चुकी है।

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

9 of 11
सिर्फ आर्ट सिनेमा तक ही शबाना सीमित नहीं रहीं। उन्होने विनोद खन्ना के साथ परवरिश और अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों में काम कर कमर्शियल सिनेमा में भी खुद को मनवाया।

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

10 of 11
शबाना आजमी अभिनय के अलावा सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और कई कल्याणकारी संगठनों में सदस्य के रूप में जु़डी है। इनमें एड्स पीडितों और बच्चों के उत्थान के लिये चलायी जा रही संस्थायें खास तौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन

जब शादीशुदा जावेद से रिश्ते पर पिता कैफी हो गए थे शबाना से नाराज

11 of 11
फिल्मों में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हे पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है। शबाना आजमी ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में अब तक लगभग 130 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें