फ़िल्म अभिनेता संजीव कुमार के 77वीं जयंती पर उनकी करीबी दोस्त और मुंहबोली बहन अंजू महेंद्रू ने उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें सांझा की हैं. अंजू महेंद्रू ने बताया कि संजीव कुमार की मुंबई में अपना एक बंगला खरीदना चाहते थे.
विज्ञापन
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
2 of 9
जब उन्हें कोई बंगला पसंद आता और उसके लिए पैसे जुटाते तब तक उसके भाव बढ़ जाते. यह सिलसिला कई सालों तक चला. अंजू बताती हैं, "जब पैसा जमा हुआ, घर पसंद आया तो पता चला की वह प्रॉपर्टी कानूनी पचड़े में फंसी है. मामला सुलझे उससे पहले 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में वह चल बसे."
विज्ञापन
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
3 of 9
अंजू कहती हैं, "जिन महिलाओं के साथ भी उनका अफ़ेयर रहा उन पर संजीव बहुत शक़ किया करते थे. उन्हें लगता था कि वे उन्हें नहीं उनके पैसों को चाहती हैं. इसी धारणा के चलते उनकी शादी नहीं हो पाई. मैं हरीभाई को कहती थी की अगर किसी औरत पर भरोसा नहीं किया तो कुंवारे ही मर जाओगे, और देखिए वही हुआ."
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
4 of 9
जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार अभिनेत्री हेमा मालिनी से प्यार करते थे। वो हेमा मालिनी से रिश्ता भी बनाना चाहते हैं। लेकिन हेमा ने उन्हें ना कर दिया था।
विज्ञापन
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
5 of 9
गुरु दत्त और संजीव कुमार का जन्म एक ही तारीख 9 जुलाई को हुआ. अब इसे संयोग ही कहेंगे की गुरु दत्त की असमय मौत के बाद निर्माता-निर्देशक के आसिफ अपनी फ़िल्म 'लव एंड गॉड' के लिए एक ऐसे अभिनेता की तलाश कर रहे थे, जो पर्दे पर अपनी अदाकारी से अपनी छाप छोड़ जाए. उन्हें वो अभिनेता संजीव कुमार के रूप में मिला.
विज्ञापन
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
6 of 9
संजीव कुमार और के आसिफ का रिश्ता तब से था जब वे अपनी एक फ़िल्म 'सस्ता खून मंहगा पानी' की शूटिंग कर रहे थे, किसी वजह से उन्होंने गुस्से में संजीव कुमार को एक्टिंग भूल कर घर जाने को कहा था.
विज्ञापन
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
7 of 9
हालांकि जब ये फ़िल्म रिलीज़ हुई तब तक संजीव कुमार और के आसिफ दोनों का देहांत हो चुका था. इस फ़िल्म को के आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने पूरा किया.
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
8 of 9
संजीव को हमेशा एक फिक्र रहती थी कि उनके परिवार में ज़्यादातर पुरुषों की मौत 50 से पहले हुई थी. संजीव के छोटे भाई की मृत्यु भी कम उम्र में होने से उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा था, जिसकी वजह से उन्हें भी ज़्यादा ना जी पाने का डर बैठ गया.
क्या हेमा मालिनी के लिए कुंवारे मर गए गंभीर अभिनेता संजीव कुमार?
9 of 9
संजीव कुमार को स्क्रीन पर अपनी जोड़ी जया बच्चन के साथ पसंद थी, दोनों ने साथ में कई फ़िल्में कीं. संजीव कुमार के किरदारों को दिलीप साहब कई बार सराहा. वो जब भी कहते कि, मैं भी जल्द चला जाऊंगा, तो अंजू उनसे कहतीं, "हरि चुप रहो. ज़्यादा पिया मत करो खाने-पीने का ध्यान रखो तुम्हें कुछ नहीं होगा."