संजय दत्त आज पुणे के यरवडा जेल से रिहा हो गए हैं। संजय दत्त की जिंदगी काफी विरोधाभासों वाली रही है। वो कबी नशे के शिकार हुए तो कभी अपराध की दलदल में फंस गए। 1993 के मुंबई बम विस्फोटो में पांच साल की सजा पूरी कर चुके संजय फिर किसी परेशानी में फंसे उनकी पत्नी मान्यता ये बिल्कुल नहीं चाहती हैं। इसलिए उन्होंने लंबा-चौड़ा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
2 of 10
संजय दत्त जब 1993 में गिरफ्तार हुए थे तो उनके पिता और बहन मान्यता ने दिन-रात उनके लिए एक किया था। पापा और बहन की वजह से ही तब संजय दत्त संभले सके थे। इस बार ये जिम्मेदारी उनका बीवी ने ले ली है।
विज्ञापन
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
3 of 10
रिहाई के बाद एक बार फिर संजय का पूरा फोकस बॉलीवुड करिअर पर रहेगा। संजय ने पहले भी मुश्किल दौरों से उबर कर वापसी की है। मान्यता को उम्मीद है वो फिर जबरदस्त वापसी करेंगे। रिहाई के बाद संजय दत्त के करिअर में सब कुछ अच्छा चले इसका जिम्मा उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने उठा लिया है।
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
4 of 10
1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल की सजा पूरी करके संजय की रिहाई से पहले मान्यता ने तैयारी कर ली है कि आगे क्या, कैसे किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मान्यता की योजना में सबसे अहम बात यह है कि संजय जिंदगी को नए सिरे से शुरू करें और उन्हें पुराने दिनों की बिल्कुल याद न आए।
विज्ञापन
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
5 of 10
नतीजतन उन्होंने संजय का निजी और फिल्मों का काम देखने वाले पुराने लगभग सभी लोगों को हटा दिया है। संजय दत्त के स्टाफ के रूप में एक पूरी नई टीम तैयार किए जाने की खबर है।
विज्ञापन
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
6 of 10
संजय की नई छवि गढ़ने को लेकर मान्यता बहुत गंभीर हैं और इसके लिए एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया गया है। यह कंपनी बॉलीवुड में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों का काम देखती है। कंपनी ‘ब्रांड दत्त’ को बाजार और दर्शकों के बीच नई चमकीली छवि के साथ पेश करेगी। साथ ही उन्हें फिल्में और विज्ञापन चुनने में सलाहकार की भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
7 of 10
संजय को नए अंदाज में पेश करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है, जिसमें फिल्मों-विज्ञापनों से लेकर विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थित तक की बातें शामिल हैं। खास बात ये है कि संजय भी इन चीजों पर रजामंद हैं।
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
8 of 10
संजय भी पूरी तरह मान्यता की योजनानुसार चलने का मन बना चुके हैं। दोनों की शादी को हाल में आठ साल पूरे हुए। सूत्रों का कहना है कि मान्यता की पूरी कोशिश यह रहेगी कि संजय सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे नुकसान हो। संजय की आम छवि दिलदार इंसान की है, मगर मान्यता चाहती हैं कि वह अब पूरी तरह प्रोफेशनल होकर काम करें। वह सिर्फ ऐसी फिल्मों और विज्ञापनों में काम करें जिससे उनकी छवि दिन पर दिन बेहतर और मजबूत इंसान की बने।
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
9 of 10
संजय का प्रोफेशनल पक्ष ठोस बनाने के लिए मान्यता ने होम प्रोडक्शन कंपनी को रफ्तार देने का फैसला है, जिसमें नियमित फिल्में बनेंगी। मान्यता चाहती हैं कि उम्र को देखते हुए संजय फिल्म निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएं। रिहाई के बाद संजय की सहमति से कंपनी की कार्यप्रणाली तय की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पिछले साल सितंबर में पैरोल पर होने के दौरान संजय-मान्यता ने भविष्य की योजनाएं बनाई और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से लेकर कुछ निर्माता-निर्देशकों तक से बात की। इस दौरान संजय ने कुछ फिल्म आइडियों पर पसंद की मुहर लगाई और उन्हें स्क्रिप्ट में बदलने को कहा था।
अब ना फिसलें संजय दत्त के कदम इसके लिए पत्नी मान्यता का बड़ा फैसला
10 of 10
यह चर्चा भी है कि संजय को फिर से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने के लिए सबसे पहले उनकी मुन्नाभाई सीरीज की फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। मान्यता और संजय ने निर्देशक राजू हिरानी से कहा है कि वह संजय दत्त की बायोपिक की जगह पहले मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग पहले करें। राजू इसके लिए मान गए हैं