फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान 50 साल के हो गए हैं। 1989 में सुपरहिट फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्होंने बतौर हीरो बॉलीवुड में अपने पांव रखे। उनकी कामयाबी का सिलसिला आज 26 साल बीतने के बाद भी जारी है। हालांकि उनकी पहली फ़िल्म 1988 में प्रदर्शित 'बीवी हो तो ऐसी' थी, जिसमें वो सहायक भूमिका में थे।सलमान अपने करियर में अपनी कामयाबी से जितने चर्चित रहे हैं, उतना ही विवादों से भी उनका नाता रहा है। सलमान ख़ान से जुड़ी 12 दिलचस्प बातों पर एक नज़र-
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

2 of 10
1. बताया जाता है कि 'मैंने प्यार किया' में हीरो के लिए सलमान ख़ान पहली पसंद नहीं थे। वे दूसरी और तीसरी पसंद भी नहीं थे। उनसे पहले राजश्री प्रॉडक्शन कंपनी ने विंदू दारा सिंह, दीपक तिजोरी और फराज़ ख़ान (अभिनेता यूसुफ ख़ान के बेटे) को पहले ये रोल देने पर विचार किया गया था।
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

3 of 10
2. सलमान ख़ान और मोहनीश बहल (नूतन के बेटे) को बाद में राजश्री वालों ने ऑडिशन के लिए बुलाया। सलमान हीरो बने और मोहनीश विलेन। बाद में भी दोनों राजश्री की फ़िल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' में नज़र आए।

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

4 of 10
3. सलमान ख़ान को अब्बास मस्तान ने 'बाज़ीगर' में लीड रोल ऑफ़र किया था। सलमान के इनकार करने के बाद ही ये भूमिका शाहरुख़ ख़ान को मिली और एंटी हीरो की भूमिका ने उन्हें कामयाबी की राह पर डाल दिया।
4. सलमान ख़ान फ़िल्मों में अभिनय करने के बजाए अपने पिता की तरह स्क्रिप्ट राइटर बनना चाहते थे, यही वजह है कि वीर, चंद्रमुखी और बागी जैसी फ़िल्मों की स्क्रिप्ट लिखने का काम भी उन्होंने किया है।
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

5 of 10

5. फ़िल्मों से जुड़ने से पहले सलमान को तैराकी का शौक था। अपने स्कूल की तैराकी टीम में भी सलमान शामिल थे। अगर सलमान फ़िल्मों में करियर नहीं बनाते थे तो शायद तैराकी में भारत का नाम रोशन कर रहे होते।
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

6 of 10
6. सलमान ख़ान को साबुनों का बेहद शौक है। उनके बाथरूम में दुनिया भर के तमाम साबुनों का कलेक्शन हैं।
7. बताते हैं कि इंटरनेट और स्मार्टफ़ोन के जमाने में भी सलमान ख़ान का ईमेल आईडी नहीं है। सलमान कहते हैं कि उन्हें इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती है, वे फ़ोन पर सीधे बात करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

7 of 10
8. सलमान जूतों का प्रचार करते हुए आपको नज़र आ जाएं लेकिन निजी जीवन में उन्हें नंगे पांव चलना बेहद पसंद है।

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

8 of 10
9. सलमान ख़ान उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें 'पीपल मैग्ज़ीन' ने दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की अपनी सूची में जगह दी।

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

9 of 10
10. सलमान हमेशा अपने हाथ में फिरोजा पत्थर का ब्रैसलेट पहनते हैं। उनके पिता सलीम ख़ान भी ऐसा ही ब्रैसलेट पहनते हैं।
विज्ञापन

सलमान के इन 12 शौक के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

10 of 10

11. बताया जाता है कि सलमान ख़ान अपनी फ़िल्मों के रिव्यू कभी नहीं पढ़ते।12. सलमान ख़ान को खाने में चाइनीज़ पसंद है और उन्हें पेंटिंग करने का भी शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें