विदेशी टीवी एंकर से शादी की खबरों पर आखिर सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
2 of 10
सलमान खान और लुलिया वंतूर की सगाई की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों सगाई कर चुके हैं और जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इसको लेकर लगातर सलमान और उनके परिवार से सवाल हो रहे थे।
विज्ञापन
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
3 of 10
सलमान खान ने लुलिया से शादी की खबरों पर कहा कि ये सब एकदम गलत खबर है। उन्होंने कहा कि वो शादी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन खबरों से उनके मां-पापा को दुख होता है।
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
4 of 10
इससे पहले सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी सलमान की शादी की खबरों पर कहा कि लोगों को इस तरह आई खबरों का विश्वास नहीं करना चाहिए। सलमान खान अब भी सिंगल हैं। दरअसल ये सब खबरें सलमान और लुलिया की पिछले कुछ दिनों की नजदीकी के कारण आईं।
विज्ञापन
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
5 of 10
गौरतलब है कि रोम की वेबसाइट www.wowbiz.ro पर आई रोमन बाला लुलिया की एक खास तस्वीर के बाद सलमान की सगाई की चर्चाएं शुरू हुई थीं।
विज्ञापन
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
6 of 10
वेबसाइट ने लूलिया का एक वीडियो भी जारी किया साथ ही सलमान और लूलिया की सगाई का दावा किया था। इस वीडियो मे लूलिया के हाथों में अंगुठी नजर आ रही थी। लेकिन अब सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने इसे खारिज कर दिया है। इस मौके पर आइए जानते हैं सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया के बारे में कौन हैं वो?
विज्ञापन
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
7 of 10
लुलिया यूरोप के मशहूर शहर रोम की हैं। उनका जन्म 24 जुलाई, 1980 को हुआ। लासी रोमानिया से उन्होंने लॉ में स्नातक किया है। स्कूल कॉलेज के दिनों में वह वॉलीबॉल, टेनिस और बास्केटबॉल की अच्छी खिलाड़ी रही। लेकिन उस दिशा में करियर नहीं बना सकीं।
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
8 of 10
19 साल की उम्र में लूलिया ने यूरोपा नोवा चैनल में नौकरी शुरू की और खुद को स्थापित किया। वह कई साल तक टीवी की दुनिया की बेमिसाल एंकर रहीं।
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
9 of 10
2010 में डबलिन में सलमान खान 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। यहां लूलिया के पति मेगा ने ही पहली बार सलमान को लूलिया से मिलाया। हालांकि लुलिया मारियस मोगा से शादी कर चुकी थीं। लेकिन उनका रिश्ता नाजुक दौर में चल रहा था।
विदेशी टीवी एंकर से शादी पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
10 of 10
लुलिया तनाव में थी और सलमान ने उनकी मदद की। धीरे-धीरे वो सलमान के घर के कार्यक्रमों में भी दिखने लगीं। यहीं से दोनों की शादी की खबरें आईं। हालांकि अब सलमान ने शादी की खबरों को नकार दिया है।