जंगली, पड़ोसन और गोेपी जैसी शानदार फिल्में देने वाली सायरा बानो आज 72 साल की हो रही हैं। शायरा बानो ना सिर्फ पर्दे पर अपनी शोख अदाओं के लिए जानी जाती हैं बल्कि दिलीप कुमार से बेपनाह मुहब्बत के लिए भी सायरा बानों का नाम जुबान पर आ ही जाता है। अपने समय की मशहूर हीरोइन सायरा बानो की फिल्में आज भी सिनेप्रेमी बड़े चाव से देखते हैं। एक्टिंग के शानदार सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही है। सायरा की उम्र सिर्फ 22 की थी, सामने चमकते करियर के सपने थे, लेकिन ये 22 साल की अल्हड़ लड़की उस वक्त के सुपरस्टार दिलीप कुमार पर दिल हार बैठी और ठान लिया कि शादी करनी है तो दिलीप साब से।
विज्ञापन
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
2 of 8
सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरी की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने दिया ऐसा जवाब कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
3 of 8
दिलीप कुमार के दोनों में उम्र के फर्क का हवाला देने पर सायरा ने कहा कि यूसुफ साहब मुझे आप के बालों की ये सफेदी ही तो मुझे कयामत लगती है। इस तरह 22 साल की सायरा अपने से दोगुनी उम्र, यानि 44 साल के दिलीप के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस शादी में एक बार कड़वाहट आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी जल्दी ही खत्म हो गई।
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
4 of 8
बात सायरा बानो के करियर की करें तो उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मोंं का रुख कर लिया था। सिर्फ 17 साल की उम्र में सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। 1961 में वह शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।
विज्ञापन
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
5 of 8
साल 1968 में सुनील दत्त के साथ आई उनकी फिल्म 'पड़ोसन' ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद मशहूर कर दिया। ये फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हुई।
विज्ञापन
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
6 of 8
सायरा बानो की मां नसीम बानो मशहूर हीरोइन थी। नसीम बानो बेहद मशहूर गायिका शमशाद बेगम की पुत्री थीं।
विज्ञापन
खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी
7 of 8
शादी के पचास सालों के बाद आज तक शायरा बानों और दिलीप कुमार की उम्र कभी उनके बीच नहीं आईं। आज जब दिलीप कुमार काफी बूढ़े हो चुके हैं सायरा उनकी दिन-रात सेवा कर रही हैं।