फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

विज्ञापन
1 of 15
रितेश देशमुख आज 37 साल के हो रहे हैं। मस्ती, हाउसफुल जैसी हिट फिल्में देने वाले रितेश प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ निजी जिदंगी में भी बहुत सफल हैं। उनके जन्मदिन पर पढ़िए उनकी और जेनिलिया डिसूजा की प्रेम कहानी।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

2 of 15
रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग के लिए मिले थे। इनकी मुलकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी। रितेश को पहले ही बता दिया गया था कि उनकी हीरोइन उनका इंतेजार कर रही होंगी लेकिन जब वे एयरपोर्ट पर पहुंचे तो जेनिलिया का रवैया देख कर हैरान रह गए।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

3 of 15
जेनिलिया को खबर थी कि यह हीरो मुख्य मंत्री का बेटा है। उन्होंने सोचा कि जरूर इसमें बहुत घमंड होगा। इससे पहले वो भाव खाए, जेनिलिया ने खुद रितेश को घास नहीं डाली। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनिलिया से हाथ मिलिया। जेनिलिया हाथ मिलाकर इधर उधर देखने लगीं। रितेश को जेनिलिया का पहली मुलाकात में इतना भाव खाना अच्छा नहीं लगा।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

4 of 15
लेकिन धीरे धीरे जब उनकी शूटिंग शुरू हुई तो जेनिलिया को अहसास हुआ कि रितेश वाकई दिल से अच्छे हैं। उनमें घमंड जैसा कुछ नहीं। वे पूरी टीम के साथ मिल कर रहते हैं।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

5 of 15
दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनिलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते औऱ जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

6 of 15
हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एख लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

7 of 15
उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक दूसरे लकी दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

8 of 15
इसके बाद उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

9 of 15
इनके मुताबिक रिश्ते की खबूसूरती यही रही कि इन्हें एक दूसरे को अपने प्यार में पागल करने के लिए कभी भी महंगे महंगे कैंडल लाइट डिनर या तोहफों की जरूरत नहीं पड़ी। इनके लिए एक दूसरे का प्यार ही सब कुछ था। जो बिन बोले ये सब समझ गए।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

10 of 15
आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। ताजुब्ब की बात थी कि शादी से पहले ये एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे लेकिन मीडिया में खुल कर इनके अफेयर की खबरें कभी नहीं आईं।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

11 of 15
उसी महीनें 24 फरवरी को इनकी फिल्म तेरे नाल लव हो गया भी रिलीज हुई थी। सभी दर्शक इस नए नवेले जोड़ी की शादी के बाद की पहली फिल्म देखने के लिए उत्सुक भी थे।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

12 of 15
नवंबर 2014 में रितेश पहली बार पिता बने। जेनिलिया ने बेटे को जन्म दिया और अब इनकी जिंदगी उसी बेटे रिआन के इर्द गिर्द घूमती है।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

13 of 15
रितेश तो यह तक कहते हैं कि वे रिआन के डायपर बदलने और पॉटी साफ करने में भी माहिर हो गए हैं। वो कहते हैं कि वो और जेनी रिआन के बारे में इतनी बातें करते हैं कि शायद अब तक उसकी शादी की भी पूरी प्लानिंग कर चुके होंगे।

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

14 of 15
रिआन भी एक साल का हो गया है और खबरें है कि रितेश फिर से पापा बनने वाले हैं। जेनिलिया अभी कोई फिल्मी ऑफर नहीं ले रही हैं और इसका यही कराण हो सकता है।
विज्ञापन

रितेश देशमुख जैसा पत्नीव्रता हीरो नहीं हैं इंडस्ट्री में, ऐसी है इनकी प्रेम कहानी

15 of 15
आज जहां, हर दूसरा कपल ब्रेकअप या तलाक की बात कर रहा है, वहां रितेश और जेनिलिया एक दूसरे के सिवा किसी के बारे में सोचते भी नहीं। इनके किसी और से अफेयर या आपस में ब्रेकअप की खबरें भी नहीं आईं। रितेश ने जिससे प्यार किया उसी से शादी की। रितेश जैसा पत्नीव्रता हीरो कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें