फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 18
बॉलीवुड के सबसे पुराने और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है ऋषि कपूर और नीतू कपूर। रील लाइफ से रीयल लाइफ पार्टनर बने इस जोड़े की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है। बेटे रणबीर कपूर की तरह ऋषि कपूर ने भी शादी से पहले खूब गर्लफ्रेंड बनाई थीं।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

2 of 18
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने पहली बार फिल्म 'जहरीला इंसान' में काम किया। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें पहली फिल्म से ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। बल्कि वे तो एक दूसरे की तरफ आकर्षित तक नहीं थे। ऋषि कपूर ने खूब अफेयर किए हैं।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

3 of 18
ऋषि कपूर की कई गर्लफ्रेंड थीं जिनमें डिंपल कपाड़िया, जूही चावला, दिव्या भारती और यासमीन शामिल हैं। वे नीतू को ही अपनी सारी बातें बताते थे। जब किसी गर्लफ्रेंड से ब्रेक अप हो जाए या कोई और पसंद आ जाए तो वह नीतू को ही सबसे पहले बताते थे। वे दोनों फिल्म 'कभी कभी' की शूटिंग के समय काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऋषि नीतू को मजाक मजाक में बहुत परेशान भी किया करते थे।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

4 of 18
दोनों को ही एक दूसरे के लिए प्यार जैसा तब तक कुछ महसूस नहीं हुआ जब तक ऋषि फिल्म 'बारूद' की शूटिंग के लिए नीतू से अलग पैरिस नहीं चले गए। 'कभी कभी' के समय एक दूसरे के साथ इतना समय बिता लेने के बाद अब पैरिस में ऋषि को नीतू की कमी खलने लगी थी।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

5 of 18
नीतू से दूर रहने पर 23 दिन के अंदर ही ऋषि को अहसास होने लगा कि वे नीतू से प्यार करने लगे हैं और उन्होंने नीतू के लिए एक ऐसा टेलीग्राम भेजा जिसने नीतू की जिंदगी में खुशियों की बौछार कर दी।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

6 of 18
टेलीग्राम में लिखा था 'ये सिखनी बड़ी याद आती है'। उस टेलीग्राम को पाकर नीतू की तो खुशी का जैसे ठिकाना ही नहीं रहा औऱ उन्हें भी प्यार का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

7 of 18
प्यार का इजहार कर चुके ऋषि अभी भी शादी से डरते थे और उन्होंने नीतू को साफ बता दिया था, ''मैं सिर्फ तुम्हें डेट करूंगा, तुमसे शादी नहीं करूंगा''। उस वक्त 14 साल की रहीं नीतू ऋषि कपूर के प्यार में ऐसी दीवानी थी कि उन्हें शादी की वजह से खोना नहीं चाहती थीं।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

8 of 18
नीतू की इतनी कम उम्र होने की वजह से उसनी मां नहीं चाहती थीं कि इंडस्ट्री में नीतू का नाम खराब हो इसलिए नीतू और ऋषि जब भी कहीं बाहर जाते थए तो उनकी मां नीतू के चचेरे भाई को भी साथ भेजती थीं।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

9 of 18
दोनों प्यार के रिश्ते में पांच साल तक बंधे रहे लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया जिसने सब बदल दिया।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

10 of 18
ऋषि कपूर एक दोस्त की शादी में दिल्ली आए हुए थे जब उनकी बहन ने नीतू औऱ ऋषि के परिवार वालों को चुपके से उसी शादी में बुलवा लिया और दोनों परिवारों ने उनकी सगाई करवाने का फैसला कर दिया।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

11 of 18
ऋषि कपूर के पास उस वक्त नीतू को पहनाने के लिए अंगूठी तक नहीं थी तो उन्होंने अपनी बहन की अंगूठी नीतू को पहनाई। यही हाल नीतू का था इसलिए ऋषि कपूर की फिल्म झूठा कहीं का के डायरेक्टर ने अपनी अंगूठी नीतू को दी जो उन्होंने ऋषि को पहनाई।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

12 of 18
अपने रिश्ते से खुश नीतू एक बात से परेशान थीं। नीतू ही अपने घर को चलाने के लिए काम करती थीं और वे नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी के बाद उन्हें अपनी मां को अकेला छोड़ कर आना पड़े। ऐसे में नीतू की परेशानी दूर करते हुए ऋषि ने उनकी मां को भी शादी के बाद साथ रहने का प्रस्ताव दिया। बेशक ऋषि कपूर के इस फैसले ने एक बार फिर नीतू का दिल जीत लिया।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

13 of 18
शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला कर लिया। कहते हैं वे ऋषि कपूर ही थे जिनके कहने पर नीतू ने फिल्में छोड़ परिवार के साथ रहना चुना लेकिन नीतू ने हमेशा यही कहा है कि यह उनका खुद का फैसला था।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

14 of 18
ऋषि कपूर नीतू के शूटिंग से लौटने के समय को लेकर भी बहुत पाबंद थे। उन्होंने साफ कह रखा था कि नीतू रात के 8 बजे शूटिंग नहीं करेंगी। नीतू भी ऋषि के आदेशों का पूरा पालन करती थीं औऱ समय से वापस आ जाती थीं।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

15 of 18
लेकिन हर प्रेम कहानी की तरह इसमें भी कुछ अड़चनें आईं। बताते हैं कि एक समय आया था जब नीतू ऋषि कपूर को छोड़ कर चली गई थीं और सैलून खोल कर अपना बिजनेस शुरू कर दिया था। हालांकि वे बाद में वापस आ गई थीं।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

16 of 18
यह भी कहा जाता है कि ऋषि कपूर बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे और कुछ अखबारों में तो यह खबर तक छपी थी कि नीतू ने ऋषि के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी।

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

17 of 18
हालांकि अब ये जोड़ा एक दूसरे के साथ बहुत खुश है और सभी के लिए प्यार की एक मिसाल सा बना है। ऋषि कपूर आज भी कहते हैं कि वह नीतू ही हैं जो हमेशा उन्हें संभाल लेती हैं।
विज्ञापन

रणबीर से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं पापा ऋषि कपूर कीं, तस्वीरें

18 of 18
करीब 30 साल बाद इन दोनों ने फिल्म लव आजकल में पति पत्नि के रोल में वापसी की। इसके बाद उन्होंने दो दूनी चार में भी साथ काम किया और बेटे रनबीर कपूर के साथ फिल्म बेशरम में भी छोटा सा रोल किया। दर्शक आज भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें