दक्षिण की फिल्मों का बॉलीवुड में या बॉलीवुड फ़िल्मों का दक्षिण में रीमेक नई बात नहीं है। बॉलीवुड में हॉलीवुड की फिल्मों के रीमेक भी बनें है। आइए, जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनके रीमेक ने कमाई के मामले में कमाल कर दिए।
विज्ञापन
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
2 of 12
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दृश्यम' तमिल की 'पापनासम' का रीमेक है। अजय की 'दृश्यम' 31 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
3 of 12
वर्ष 2011 में आई फिल्म 'सिंघम' वर्ष 2010 में बनी तमिल फिल्म 'सिंघम' की रीमेक है। रोहित शेट्टी की ये फिल्म हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर कामयाब फिल्मों में भी शुमार रही।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
4 of 12
सलमान खान की 2009 में आई एक्शन क्राइम थ्रिलर 'वांटेड' तमिल फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक थी। इस फिल्म ने भी कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
5 of 12
आमिर खान की फिल्म 'गजनी' भी इसी नाम से वर्ष 2005 में तमिल में आई फिल्म की रीमेक है। यह दोनों फिल्में ही एआर मुरुगदास ने ही बनाई थी और यह अंग्रेजी फिल्म 'मोमेंटो' से प्रभावित है।
विज्ञापन
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
6 of 12
वर्ष 2011 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म 'बॉडीगार्ड' भी इसी नाम से आई मलयालम फिल्म की रीमेक थी। दोनों फिल्मों को सिद्दीकी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
7 of 12
रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म 'साथिया' मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'अलेपायूथे' की रीमेक थी। शाद अली ने इसका निर्देशन किया है।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
8 of 12
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया' वर्ष 2007 रिलीज हुई थी। यह फिल्म वर्ष 1993 में आई मलयालम फिल्म 'मनिचित्रताजहु' की रीमेक थी। इसके बाद फिल्म की 'चंद्रमुखी' नाम से तमिल रीमेक भी बनी।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
9 of 12
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'राउडी राठौर' एस एस राजामौली की निर्देशित फिल्म 'विक्रमारकुडु' की रीमेक थी। इस फिल्म की बंगाली में 'बिक्रमसिंघा' और भोजपुरी में 'विक्रम सिंह राठौर आई पी एस' भी बनी है।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
10 of 12
सुपर स्टार रजनीकांत और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म हिंदी और अंग्रेजी में 'रोबोट', तेलुगु में 'रोबो', तमिल में 'इंदीरन' नाम से वर्ष 2010 वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी। यह एस शंकर के निर्देशन में बनी है।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
11 of 12
कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपम' हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई। हिंदी में 'विश्वरूप' और तमिल में 'विश्वरूपम' नाम था। इस फिल्म का निर्देशन भी कमल हसन ने ही किया।
दक्षिण की 10 बड़ी रीमेक, बॉलीवुड ने इनसे कमाए करोड़ों
12 of 12
निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'युवा' भी उनकी तमिल फिल्म 'आयेथा इज्येथु' की रीमेक है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, ईशा देओल मुख्य भूमिकाओं में थे।