सीरियल में रोमांटिक कपल का रोल करते करते इन जोड़ों को एक दूसरे से ऐसा सच्चा प्यार हो जाता है कि सीरियल भले ही खत्म हो जाए लेकिन इनका रिश्ता बना रहता है। ऑफस्क्रीन भी मिलते जुलते रहते हैं। इसी कड़ी में एख नया जोड़ा जुड़ गया है, देखिए तो कौन है वो।
विज्ञापन
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
2 of 15
वो जोड़ा है अलका और रोहन का। हाल ही में सीरियल शास्त्री सिस्टर्ज खत्म हुआ है, लेकिन इस जो़डे का प्यार नहीं। सीरियल में पति पत्नी का रोल निभाने वाले नेहा पेडनेकर और सुजॉय अब सच में भी डेट कर रहे हैं। टेलीचक्कर.कॉम की खबर के मुताबिक जब नेहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हामी भी भरी।
विज्ञापन
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
3 of 15
इसी सीरियल का दूसरा कपल अनुष्का और नील यानि सोनल और सुमित तो सीरियल खत्म होने के पहले से ही रिलेशनशिप में हैं और इनका प्यार भी परवान चढ़ रहा है।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
4 of 15
ऐसे ही सनाया और मोहित भी हैं जिन्होंने मिले जब हम तुम सीरियल में साथ काम किया था। सीरियल को खत्म हुए पांच साल हो गए लेकिन इनका रिश्ता ऑफ स्क्रीन अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
5 of 15
आशा नेगी और रित्विक धंजानी पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले, सीरियल में पति पत्नी का रोल निभाया। उस दौरान रित्विक ने कई बार आशा को इशारों इशारों में अपनी फीलिंग्स जताने की कोशिश की लेकिन आशा नहीं समझ पाईं। आखिरकार दोनों में प्यार पनपा और वे अब तक साथ हैं।
विज्ञापन
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
6 of 15
मेरी आशिकी तुम से ही के रणवीर यानि शक्ति अरोड़ा को और नेहा सक्सेना सीरियल तेरे लिए के सेट पर मिले। पहले तो शक्ति को नेहा काफी सख्त लगीं लेकिन धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। सीरियल को खत्म हुए चार साल हो गए हैं लेकिन इसके बाद भी ये दोनों साथ हैं।
विज्ञापन
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
7 of 15
इसी सीरियल का यह भी कपल है जो करीब पांच सालों से साथ है। अंकिता और सुशांत पवित्र रिश्ता के लीड हीरो हीरोइन थे और शूटिंग के दौरान ही इन्हें प्यार हो गया। सुशांत ने बाद में सीरियल छोड़ दिया लेकिन इनका रिश्ता बना रहा। वैसे ऐसे भी कुछ कपल हैं जिन्होंने प्यार को शादी का भी रूप दिया।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
8 of 15
जैसे कि देबिना और गुरमीत। सीरियल रामायण में राम और सीता का रोल निभाने वाले ये दोनों असल में भी एक दूसरे की जिंदगी के राम-सीता बन गए और 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
9 of 15
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के मां पिता का रोल करने वाले लता और संजीव की उम्र में वैसे तो 12 साल का अंतर है लेकिन प्यार में सब जायज है। इन दोनों को सीरियल के दौरान ही प्यार हुआ और 2010 में दोनों ने शादी कर ली। संजीव का अपनी पहली पत्नी से 2004 में तलाक हो गया था।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
10 of 15
हितेन और गौरी की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता। सीरियल कुटुंब से भी पहले ये दोनों ब्रीज के विज्ञापन में काम कर चुके थे। इसके बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थे में भी पति पत्नी बने। लकेिन दोनों को प्यार तो कुटुंब शुरू होने के छ: महीने के बाद ही हो गया था। 2004 में दोनों ने शादी की।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
11 of 15
राम कपूर और गौतमी सीरियल घर एक सपना में साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। गौतमी की पहले भी शादी हो चुकी थी लेकिन असफल रही थी। राम में उन्हें सच्चा जीवन साथी मिला और दोनों ने 2003 में शादी कर ली।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
12 of 15
सई और शक्ति ने सीरियल सारा आकाश में साथ काम किया था। पहले तो दोनों को एक दूसरे की तरफ आकर्षण नहीं था लेकिन धीरे धीरे शक्ति को ही महसूस हुआ और उन्होंने सई को प्रपोज कर दिया। आखिरकार दोनों ने 2005 में शादी कर ली।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
13 of 15
इंद्रनील और बरखा सीरियल प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम की शूटिंग के दौरान तो दोस्त ही रहे। सीरियल खत्म होने के बाद इंद्रनील को अहसास हुआ कि वे बरखा को कितना मिस करते हैं। बस फिर उन्होंने बरखा को इंप्रेस करना शुरू कर दिया और 2008 में दोनों की शादी हो गई।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
14 of 15
रिद्धी और राकेश सीरियल मर्यादा के सेट पर मिले। दोनों ही असल में शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन एक दूसरे से मिलने के बाद उन्हें अहसास हुआ जैसे वे एक दूसरे के लिए ही बने हों। सीरियल खत्म होने के बाद भी दोनों मिलते रहे और 2011 में उन्होंने शादी कर ली।
लोग समझ रहे थे हीरो-हीरोइन नाटक कर रहे हैं, लेकिन बात कुछ और थी!
15 of 15
रश्मी और नंदीश उतरन के सेट पर मिले थे। सीरियल में तो नंदीश का रोल ऐशा था जो रश्मी को पसंद नहीं करता था लेकिन असल में दोनों के बीच प्यार पनप रहा था। दोनों ने 2012 में शादी करने के लिए सीरियल भी छोड़ दिया था। बीच में दोनों के अलग होने की खबरे भी आई थीं लेकिन फिलहाल दोनों के बीच सब सही है।