बॉक्स ऑफिस पर कमाई को आज किसी भी हीरो के लिए बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' से बड़ी सफलता मिली है। रणवीर सिंह 500 करोड़ के हीरो हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
2 of 9
'बाजीराव मस्तानी' शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 131.45 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 131 करोड़ की कमाई के साथ ही इस फिल्म ने रणवीर सिंह को 500 करोड़ का हीरो बना दिया है।
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
3 of 9
बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी' रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश किया है। इससे पहले संजयलीला भंसाली की ही फिल्म 'रामलीला' ने 116.33 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन रणवीर सिंह किस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस के 500 करोड़ी बने? आइए हम आपको बताते हैं।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
4 of 9
रणवीर सिंह ने अब तक आठ फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की सभी फिल्मों की कुल कमाई 500 करोड़ पार हो चुकी है। उनकी फिल्में अब तक 515 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। उनकी सभी फिल्मों की कमाई हम आपको बता रहे हैं। उनकी तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म गुंडे(78.60) है।
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
5 of 9
इस साल रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने 76.88 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे थे।
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
6 of 9
रणवीर सिंह की 2011 में आई 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' ने 32.97 करोड़ की कमाई की। इसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ थीं।
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
7 of 9
गोविंदा और अली जफर के साथ आई उनकी फिल्म 'किल दिल' को समीक्षकों ने सिरे से खारिज कर दिया। रणवीर की इस फिल्म ने 32.90 करोड़ की कमाई की।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
8 of 9
सोनाक्षी सिन्हा के साथ आजादी के वक्त के परिदृश्य पर बनी 'लुटेरा' में रणवीर ने अपने रोल के लिए काफी तारीफें बटोरीं। इस फिल्म ने 29 करोड़ की कमाई की।
रणवीर सिंह की पहली फिल्म 2010 में आई 'बैंड बाजा बारात' में अनुष्का शर्मा उनके साथ थीं। इस फिल्म ने 17.08 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह पांच साल में रणवीर ने काफी कुछ अपने फिल्मी सफर में हासिल किया है। उनकी फिल्मों का 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करना एक और सफलता है।