फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 16
रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के साथ शादी करने की घोषणा कर दी है। लेकिन आप जानते हैं कि इनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी। बड़ी रोचक कहानी है ये।
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

2 of 16
आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि रणबीर की कैटरीना से पहली मुलाकात उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण ने कराई थी। जी हां, जानकारी के मुताबिक दीपिका उस वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर को लेकर कैट की बर्थडे पार्टी गईं थी।
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

3 of 16
सूत्रों के मुताबिक यह वही बर्थडे पार्टी थी, जिसमें सलमान और शाहरुख का झगड़ा हुआ था और यही से कैटरीना ने सलमान से दूरी बनानी शुरू कर थी।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

4 of 16
इसी बीच 2009 में राजकुमार संतोषी ने दोनों को अपनी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के लिए साइन किया। यही वो फिल्म है, जिसके दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

5 of 16
हालांकि त‌ब रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण के थे और कैटरीना कैफ, सलमान खान के। लेकिन उन्हीं दिनों दीपिका का दर्द सामने आने लगा था। सूत्र बताते हैं कि दीपिका अक्‍सर बिना बताए ही इस फिल्म के सेट पर पहुंच जाया करती थीं।
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

6 of 16
लेकिन 2010 में रणबीर ने दीपिका से दूरी बना ली। 2011 के रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'हां, मैंने धोखा दिया है। परिपक्वता की कमी की वजह से। अनुभव न होने के कारण न कि बेरुखी की वजह से।'
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

7 of 16
अब रणबीर ने तो साफ-साफ दीपिका से अलग होने की बात कह दी। लेकिन कैटरीना, सलमान के स्वभाव के चलते उहापोह में फंसी हुई थीं। वह सलमान के साथ 8 सालों से थीं।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

8 of 16
रणबीर दीपिका से और कैटरीना सलमान से अलग होने के बाद एक-दूसरे के नजदीक आए। लंबे समय से दोनों साथ में हैं। काफी वक्त से तो दोनों एक ही घर में रह रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अलग ही तरह की बातें आ रहीं थी।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

9 of 16
इसके बाद अक्सर कैटरीना की कार पाली हिल स्थित रणबीर के बंगले के बाहर खड़ी नजर आने लगी। इन्हीं दिनों दोनों को बांद्रा के रेस्तरां में साथ-साथ देखा गया। दोनों ने न्यूयार्क में 2012 का न्यू-ईयर एक साथ मनाया।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

10 of 16
कॉलमिस्ट असीम छाबड़ा ने 2013 में एक ट्वीट किया कि उनके एक दोस्त ने इन दोनों लवबर्ड को एक साथ लिंकन फिल्म देखते हुए देखा।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

11 of 16
इसके बाद वो स्पेन में समुद्र किनारे एक साथ छुट्टियां मनाते देखे गए। दोनों की कम कपड़ों वाली लीक हुई तस्वीर काफी चर्चा में रही।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

12 of 16
इसी दौरान दोनों के घरवालों एक दूसरे से मिले। कैटरीना ने पहले रणबीर की बहन से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना को कपूर फैमिली को पटाने में काफी पापड़ बेलने पड़े थे।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

13 of 16
2014 में दोनों अपने घरों को छोड़कर एक साथ एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। खबरों के मुताबिक दोनों ने अपने नए घर में दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी थी और उसी पार्टी में डांस करते हुए ऐसा डूबे कि सबके सामने एक दूसरे को किस करने लगे।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

14 of 16
2015 में दोनों एक बार फिर से एक साथ छु‌ट्टियां मनाने के लिए मलेशिया गए। इससे पहले कैटरीना ने कपूर फैमिली के साथ डिनर किया। माना जा रहा था कि इस डिनर पार्टी में ही रणबीर-कैट की शादी की तारीख तय हो गए थी।

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

15 of 16
2015 में वो घड़ी आई जब रणबीर ने सरेआम अपनी शादी का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर अब वो इस रिश्ते का खुलासा नहीं करते तो इस रिश्ते की तौहीन होगी। इसलिए वो ये बता देना चाहते हैं कि वो अगले साल कैट से शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

पहली मुलाकत से लिव-इन तक, रणबीर-कैट की दुर्लभ निजी तस्वीरें

16 of 16
गॉसिप गलियारों में जबर्दस्त चर्चा है कि रणबीर को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि जब से कैटरीना उनकी जिंदगी में आई उनका करिअर नीचे जाने लगा। फिल्में पिटने लगीं। दबी जुबान में कहा जा रहा है कि जब रणबीर को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी पिछली फिल्म तमाशा के प्रमोशन के दौरान खुद को कैटरीना से दूर कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें