मुंबई में अभिनेता राजपाल यादव की बारात निकली। यह चौथी बार है जब राजपाल यादव इस तरह घोड़ी पर चढ़े हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
2 of 10
इस बार वो मुंबई की आम सड़कों पर पूरे गाजे-बाजे के साथ घोड़ी चढ़कर निकले थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
3 of 10
इससे पहले वो भोपाल में भी ऐसा कर चुके हैं। वहां भी उनकी बारात निकली थी। और एक दफे मुंबई में भी।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
4 of 10
दअरसल, फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इन दिनों तरह-तरह के नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म बांके की क्रेजी बारात के लिए पिछले हफ्ते मुंबई में ऐक्टर राजपाल यादव की बारात निकली। वह दूल्हे की तरह सजे हुए घोड़ी पर चढ़े थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
5 of 10
चूंकि यह फिल्म विवाह में दूल्हों को लेकर की जाने वाली चीटिंग पर आधारित है इसलिए एक और दूल्हा भी दूसरी घोड़ी पर था, ऐक्टर सत्यजीत दुबे।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
6 of 10
इससे पहले 'बाबूजी एक टिकट बंबई' फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री भारती शर्मा से शादी रचाई थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
7 of 10
उससे पहले 'मैं मेरी पत्नी और वो' में अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ ऐसा ही किया था।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
8 of 10
पर राजपाल यादव असल में घोड़ी चढ़े थे राधा के लिए। राधा यादव उनकी पत्नी हैं। राधा से उनकी मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कनाडा में आइसक्रीम खाते हुए हुई थी।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
9 of 10
करीब 10 महीने बाद उन्होंने फोन पर राधा से दिल की बात कही। फिर राधा भारत में आकर बस गईं और यही उनकी शादी हुई।
तस्वीरें: धूमधाम से निकली राजपाल यादव की बारात, झूम के नाचे लोग
10 of 10
आने वाली फिल्म क्रेजी बारात में संजय मिश्रा, विजय राज, राकेश बेदी जैसे कॉमेडियन हैं। टिया वाजपेयी नायिका हैं। फिल्म की कॉमेडी कुंडली दोष के चलते न होने वाली शादियों को केंद्र में रख कर बुनी गई है। लड़की जब शादी करके ससुराल पहुंचती है तो पता चलता है कि पति के रूप में सामने आने वाला लड़का वह नहीं है, जिसके साथ उसने अग्नि के फेरे लिए थे!