फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

विज्ञापन
1 of 10
राधिका आप्टे आज बॉलीवुड और दर्शकों के बीच जाना माना नाम बन गई हैं। बेशक उनकी एक्टिंग के हम सभी कायल हैं लेकिन यह अकेली वजह नहीं है जिसने राधिका को चर्चित किया। उनसे जुड़े विवादों का भी कहीं न कहीं इसमें हाथ रहा है।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

2 of 10
पिछले साल राधिका आप्टे की शावर में नहाते हुए सेल्फी लीक हुई थीं और व्हाट्सएप पर बहुत वायरल भी हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीरें वे असल में अपने पति और ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर को भेज रही थीं।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

3 of 10
इसी पर विवाद यह भी खड़ा हुआ कि क्या यह तस्वीरें जानबूझ कर राधिका ने ही लीक करवाईं? ऐसा इसलिए माना गया क्योंकि राधिका ने तस्वीरें वायरल होने से तीन दिन पहले ही अपने बचाव में ट्विटर पर अंग्रेजी में लिख दिया था कि अगर लोग किसी और की तस्वीर मेरी बता कर वायरल कर रहे हैं तो कम से कम वह मेरी जैसी दिखनी तो चाहिए थी। इसीलिए लोगों को और शक हुआ।

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

4 of 10
इसके बाद फिर राधिका विवादों में घिरीं जब अनुराग कश्यप की एक शॉर्ट फिल्म के कुछ सीन लीक हुए जिसमें राधिका अपनी स्कर्ट उठाते दिख रही थीं। यह फिल्म की शूटिंग के दौरान की वीडियो थी।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

5 of 10
राधिका की शॉर्ट फिल्म अहिल्या भी विवादों में घिरी क्योंकि जिस तरह फिल्म में मॉडर्न अहिल्या को एक आदमी को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए दिखाया गया उसका कुछ राजनीतिक दलों ने विरोध किया, फिर भी लोगों को यह बहुत पसंद आई। फिल्म में राधिका ने ही अहिल्या का रोल निभाया था।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

6 of 10
यही नहीं राधिका ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा जब उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को लेकर यह कहा कि वहां अभी भी पुरुष प्रधान फिल्में बनती हैं औऱ इसलिए वे वहां और काम नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कुछ तेलुगू हीरोइनों की दुर्दशा की कहानी भी सामने रखी।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

7 of 10
राधिका के खिलाफ बोलने वालों ने तो यह तक कहा कि राधिका इन सभी विवादों के चलते जो लोकप्रियता और सुर्खियां बटोर रही हैं, वह उससे अपनी जेब भर रही हैं। यानि इन सब से उनका फायदा ही हो रहा है। यहां तक की राधिका को साउथ सुपरस्टार रजनी कांत के साथ जो फिल्म मिली है वह भी इसी का नतीजा है।

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

8 of 10
लेकिन जो भी हो, राधिका आप्टे अब सभी के जहन में चढ़ चुकी हैं। हाल ही में आई मांझी-द माउंटेन मैन, बदलापुर, हंटर, शोर इन द सिटी और वाह लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों ने राधिका को बॉलीवुड में तेजी से आगे बढ़ने वाली हीरोइनों में शामिल कर दिया है।

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

9 of 10
अब राधिका एक फिल्म में डांस करती हुई भी नजर आएंगी। इसके साथ ही वे रजनीकांत के साथ फिल्म काबिली में भी एक्टिंग कर रही हैं। राधिका हिंदी के अलावा बंगाली, तेलुगू, मराठी, तमिल और मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

Bday Spcl: विवादों में ही घिरा रहा है राधिका आप्टे का करियर, ये रहे सबूत

10 of 10
पुणे की रहने वाली राधिका ने थिएटर भी सीखा है। वे कथक में भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं और कनटेम्परी डांस सीखने के लिए लंडन भी गई थीं जहां उन्हें बेनेडिक्ट से प्यार हुआ और एक साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें