फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
1 of 10
सीधे-सादे दिखने वाले आर माधवन ने पहले ही हाहाकारी सा शरीर और घनी घनी दाढ़ी बना ली है जो कि उनकी आने वाली फिल्म साला खडूस के लिए है। लेकिन इस फिल्म को करते वक्त माधवन ऐसे टल्ली हो जाएंगे, किसी को अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

2 of 10
अब तक अपनी फिल्मों में भोले-भाले लड़के का रोल निभाने वाले माधवन इस फिल्म में गंभीर, अक्खड़ बॉक्सिंग कोच के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म में ऐसा क्या हुआ जिसे करने के लिए माधवन को शराब का सहारा लेना पड़ गया!
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

3 of 10
आजकल अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त माधवन शूटिंग के वक्त ही बुरी तरह नशे में चूर हो गए और उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था।

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

4 of 10
दरअसल, माधवन को अपनी को-स्टार रितिका सिंह के साथ एक सीन करना था जिसे वे अच्छे से नहीं कर पा रहे थे। फिल्म में उन्हें नशे में धुत होकर एक्टिंग करनी थी लेकिन माधवन ऐसा सीरियस हुए कि सचमुच के जाम लगा बैठे। फिर जो तमाशा हुआ वो देखने लायक था।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

5 of 10
माधवन को लगा था कि असल में शराब पी कर वे सीन अच्छे से शूट कर पाएंगे लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि शराब असर कर जाएगी और कई रीटेक देने के बाद भी वे पर्फेक्ट शॉट नहीं दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि चेन्नई के समंदर में एक बोट पर शूटिंग करते वक्त उन्होंने असली देसी वोडका पी ली थी।
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

6 of 10
वो नशे में जगह जगह गिर रहे थे, लड़खड़ा रहे थे, उल्टी कर रहे थे। यह खुलासा खुद माधवन ने एक वीडियो के जरिए किया जिसे फिल्म की टीम की तरफ से रिलीज किया गया है। बॉलीवुडलाइफ.कॉम के हवाले से सामने आए इस वीडियो में माधवन बुरी तरह नशे में नजर आ रहे हैं और उन्हें होश भी नहीं वे क्या बोल रहे हैं। वीडियो आखिरी तस्वीर के साथ लगाया गया है।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

7 of 10
माधवन के साथ बैठी निर्देशक सुधा भी उनसे बुरी तरह परेशान हो गईं। वो भी कहती नजर आ रही हैं कि माधवन को सिर्फ पियक्कड़ की एक्टिंग करनी थी लेकिन उन्हें तो नशा ही हो गया। यहां तक कि माधवन उन्हें भी शराब पिलाने की कोशिश कर रहे थे।

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

8 of 10
वैसे माधवन ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने इसी फिल्म की तैयारी के लिए तीन साल का ब्रेक लिया था और पूरी दुनिया से मानो कट से गए थे।

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

9 of 10
उन्हें स्क्रिप्ट पर इतना भरोसा था कि वे जानते थे कि कोई न कोई निर्माता तो इस पर पैसा जरूर लगाएगा लेकिन कई लोगों के मना कर दिया तो खुद माधवन ने अपना अकाउंट खाली कर दिया था और पैसे लगाए।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान शराब पीकर माधवन ने किया तमाशा, निर्देशिका को भी नहीं छोड़ा

10 of 10
आखिरकार जब वे राजकुमार हिरानी के पास पहुंचे और स्टोरी सुनाई तो राजू तुरंत इसमें पैसा लगाने के लिए मान गए। यह फिल्म 29 जनवरी को रिलीज होगी। माधवन का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें