पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड से दूरी पर कई लोग हैरान हैं। अब उनके हिन्दी फिल्मों को भाव ना देने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
2 of 8
प्रियंका चोपड़ा को पिछले साल आई उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उनकी तरफ से अवार्ड लेने के लिए दीपिका स्टेज पर आईं। प्रियंका के इतने बड़े अवार्ड फंक्शन में ना होना बॉलीवुड को खल रहा है। प्रियंका को बॉलीवुड में जबरदस्त कामयाबी मिलती रही है, लेकिन वो पूरी तरह हॉलीवुड की होकर रह गई हैं। इस पर सवाल ये उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
3 of 8
पिछले साल (2015) में प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको को लेकर चर्चा में रहीं। यहां तक कि वो बाजीराव मस्तानी के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहीं थी। माना जा रहा था कि इस शो के बाद वो मुंबई लौट आएंगी। ऐसा होता नहीं दिख रहा है। प्रियंका की सामने आई कुछ तस्वीरें तो कुछ और ही बयां कर रही हैं।
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
4 of 8
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में टीवी पर धूम मचाने के बाद अब वो हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। ड्वेन जॉनसन और एलेक्जैंडर डेडेरियो जैसे सितारों के साथ 'बेवॉच' उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें प्रिंयका के बारे में एक बात साफ कर दे रही हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
5 of 8
बेवॉच से जुडी जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में द रॉक के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के साथ बेहद मस्ती के मूड में हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
6 of 8
प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ हॉलीवुड के मशहूर सितारों के साथ लंच कर रही हैं, बल्कि पहाडों और समंदर किनारे सैर का लुत्फ भी ले रही हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
7 of 8
ड्वेन जॉनसन के साथ आजकल प्रियंका की खूब मस्ती चल रही है। इसे देखते लग रहा है कि प्रियंका का जल्दी से बॉलीवुड में वापसी का इरादा नहीं है। हॉलीवुड में एक्टिंग के साथ प्रियंका इस समय बॉलीवुड में प्रोड्यूसर को तौर पर अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं।
पूरी तरह हॉलीवुड की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड को नहीं दे रही भाव
8 of 8
प्रियंका को पिछले साल क्वांटिको में खूब सफलता मिली है। उनको कई अवार्ड भी हासिल हुए हैं। अब हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म में वो क्या कमाल करती हैं, इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार करना है।