फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

विज्ञापन
1 of 17
प्रियंका चोपड़ा के पर्सनल सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। करीब 17 ट्वीट में उन्होंने कई करारे प्रहार किए हैं। गौरतलब है कि आरोप लगाने वाले प्रकाश, प्रियंका के उन दिनों में सेक्रेटरी रहे, जब प्रियंका फैशन की दुनिया से बॉलीवुड में आने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

2 of 17
प्रियंका का कहना है कि निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। प्रियंका ने हालांकि ये बातें हल्के-फुल्के अंदाज में कही लेकिन उनके अंदाज से एक बात साफ है कि कोई उनकी जिंदगी में आ गया है। बिंदास जिंदगी जीने वाली प्रियंका आखिर किससे डर रही हैं जो वो अपने रिश्ते को छुपा रही हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

3 of 17
यही नहीं, उनका कहना है कि 'किसी को शादीशुदा आदमी से दूर रहने का, अगले दिन शूटिंग हो तो रात को जल्दी घर आने का, शूटिंग के वक्त मोबाइल पर लगे रहने से रोकना अगर जुर्म है तो ये मैंने किया है।'

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

4 of 17
वह कहते हैं कि मैंने प्रियंका चोपड़ा को बनाया। मेरे बहुत प्रर्थना करने पर प्रवीन शाहजी ने किस्मत फिल्म में उन्हें रखा। फिर बहुत गिड़गिड़ाने पर सुनील दर्शनजी ने उन्हें अंदाज में काम दिया। लेकिन ‌प्रियंका ने मुझे उल्लू बना दिया। खास बात ये है कि जाजू ने प्रियंका के दिवंगत पिता पर भी संगीन आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

5 of 17
गौरतलब है कि साल 2008 में तब प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड रहे असीम मर्चेंट और सेक्रेटरी प्रकाश जाजू से झगड़े हुआ था। तब झगड़ों की वजह प्रियंका के निजी मामलों में जाजू के हस्तक्षेप और जाजू के वेतन भुगतान और पैसों में बताया गया था।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

6 of 17
लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद जाजू और असीम ने मिलकर एक फिल्म बनाने की घोषणा की जिसमें प्रियंका के साथ रिश्ते और झगड़े की वजहों का खुलासा होने के आसार थे। पर प्रियंका को इसमें उनकी छवि बिगाड़ने की साजिश की बू आई।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

7 of 17
इसके बाद प्रियंका के पिता (स्वर्गीय) डॉ. अशोक चोपड़ा ने जाजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने जाजू पर प्रियंका और पूरे परिवार को धमकियां देने के आरोप लगाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि जाजू गायब हो गए और 2008 में उन्हें पुलिस ने मध्यप्रदेश के महू से गिरफ्तार किया। जाजू को तब 67 दिनों की जेल तक काटनी पड़ी।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

8 of 17
अब जाजू ने प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता के बारे में कहा है कि कोई चोपड़ा जैसा क्रिमिनल माइंडेड हो ही नहीं सकता। इसके अलावा भी जाजू ने प्रियंका और दीपिका के रिश्तों पर भी टिप्पणी की है।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

9 of 17
प्रियंका चोपड़ा इस समय आने वाली फिल्म जय गंगाजल में व्यस्त हैं। वो इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

10 of 17
हालांकि इसके बाद उन्होंने दीपिका के बारे में अपना मंतव्य जाहिर किया। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि 'ओह अब समझ आया। प्रियंका चोपड़ा से दोस्ती करके दीपिका अपनी फिल्म में उससे सहायक अभिनेत्री की भूमिका और आइटम नंबर करवा लेती है।'

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

11 of 17
हॉलीवुड की तरफ रुख करने के सवाल पर प्रियंका कहती हैं कि वो हिन्दी फिल्मों को प्यार करती हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड के बिना वो अधूरी हैं। इसलिए बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की तरफ जाने की वो सोच भी नहीं सकतीं।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

12 of 17
इसके अलावा जाजू कहते हैं कि ‘मैं कैसे भूल सकता हूं जब मैं प्रियंका से अपने हिस्से के पैसे मांग रहा था तो मेरे साथ क्या व्यवहार किया गया। आखिरकार साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस से मुझे मेरे पैसे 2008 में मिले, लेकिन उसी साल मुझे 67 दिन की जेल भी काटनी पड़ी।’

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

13 of 17
प्रकाश झा की आने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। जिसमे वे एसपी आभा ठाकुर के किरदार में नजर आयेगी।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

14 of 17
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित 'जय गंगाजल' 4 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर प्रियंका काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

15 of 17
उनका मानना था कि यह उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। बताया जाता है कि प्रियंका के नजदीकियों ने असीम को समझाया था कि वह अपने इरादे बदल दें, परंतु जब वह नहीं माने तो प्रियंका ने अदालत की शरण ली।

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

16 of 17
प्रियंका ने मर्चेंट को भेजे नोटिस में फिल्म न बनाने को कहा था। साथ ही कहा था कि इसका जो प्रचार किया जा रहा है, वह तत्काल रोक लिया जाए।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप, 'शादीशुदा हीरो के पीछे पड़ी हैं'

17 of 17
असीम प्रियंका को उनके मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। जब 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब भी दोनों के बीच प्यार की बातें सामने आई थीं। लेकिन दो साल बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए। अब असीम का कहना है कि वह सारी बातों को फिल्म में दिखाएंगे। तो क्या उनका किरदार भी कोई कलाकार फिल्म में निभाएगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें