प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में एक बेहद काला दिन आ चुका है। तब वह
प्रतिष्ठित हीरोइन बन चुकी थीं। तब भी किसी ने उनके साथ की ऐसी हरकत, जिसे
आज भी याद कर वह सिहर जाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
2 of 9
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जय गंगाजल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वो पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। फिल्म में वो अपराधियों को सबक सिखाती नजर आएंगीं। लेकिन उनके साथ निजी जिंदगी में भी ऐसा हुआ है जब वो बुरी तरह से डर गईं थी। यहां तक कि उन्होंने उस शख्स से बचने के लिए उसे थप्पड़ जड़ा और वहां से भागीं।
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
3 of 9
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक प्रिंयका चोपड़ा ने कहा कि ये पांच साल पुरानी बात है जब वो फिल्म 'अंजाना-अंजानी' की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग पूरी करने के बाद वो घर जाने के लिए निकली तो एक शख्स खुद को उनका फैन कहते हुए उनके पास आ गया।
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
4 of 9
प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि फैंस के साथ फोटो खिंचाने से या ऑटोग्राफ देने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं। इसलिए उन्होंने उस शख्स को अपने पास आने दिया।
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
5 of 9
लेकिन पास आने के बाद उस आदमी ने प्रियंका का हाथ पकड़ लिया और इस तरह से उनके पास आने लगा कि प्रियंका बेहद असहज हो गईं। जब प्रिंयंका के साथ वो बिल्कुल ही गलत व्यहवार पर उतर आया। तो प्रिंयका गुस्से में आ गईं।
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
6 of 9
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने उस शख्स को कॉलर से पकड़ लिया और उसको तमाचा रसीद कर दिया। लेकिन उसको थप्पड़ मारने के बाद प्रिंयका भी घबरा गईं।
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
7 of 9
प्रिंयंका ने बताया कि वो इसके बाद वहां से भाग गईं। इस घटना के बाद वो बेहद डर गईं।
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
8 of 9
प्रियंका ने कहा कि कई बार ना चाहते हुए भी आपको सख्त होना पड़ता है। क्योंकि लोग आपकी नरमी का गलत फायदा उठाने लगते हैं।
किसी तरह उसकी बाहों से छुड़ाकर भागीं प्रियंका चोपड़ा
9 of 9
प्रिंयका चोपड़ा ने 'जय गंगाजल' के अपने पुलिस अफसर के किरदार पर कहा कि अमरिका शो 'क्वांटिको' में एफबीआई और इसमें भारतीय पुलिस के रोल साथ-साथ होने का उन्हें फायदा मिला। उन्होंने आसानी से दोनों रोल किए।