फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

विज्ञापन
1 of 10
आमिर खान की 'पीके' ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सिनेमा ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक इसने चीन में रिलीज के 15वें दिन यानि इस बृहस्पतिवार को 95.57 करोड़ कमा लिए थे। इसे पहले आईएमडीबी के अनुसार  'पीके' विदेशों में 160 करोड़ और भारत में 485 करोड़ की कमाई की थी। यानि फिल्म की कुल कमाई करीब 750 करोड़ पहुंचने वाली है। जानिए, दूसरे, तीसरे... दसवें नंबर कौन फिल्में हैं।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

2 of 10
धूम सिरीज की पुरानी फिल्मों की तरह ही यह फिल्म भी एक चोर की कहानी थी। इस बार चोर के किरदार में आमिर खान डबल रोल में थे। ऐसा कहा जाता है कि यह एक हॉलीवुड फिल्म की नकल थी। दूसरे नंबर की सबसे कमाऊ ये फिल्म 2013 में आई थी।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

3 of 10
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म दक्षिण और उत्तर भारतीय किरादारों की आपसी कमेस्ट्री की शानदार उदाहरण थी। इसमें शाहरुख ने एक बार फिर 'राहुल' को रिपीट किया था। 2013 में आई ये फिल्म तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म है।

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

4 of 10
चौथी सबसे अधिक सफल फिल्म का रिकॉर्ड कायम करने वाली इस फिल्म के लीक से हटकर चलने को प्रेरित करने वाले 'रैंचो' ने तहलका मचा दिया था। इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों की इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर खान ने निभाया। ये 2009 में आई थी।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

5 of 10
अपनी जिंदगी का उद्देश्य ढूंढ रहे एक नौजवान की कहानी पर आधारित इस फिल्म की जबर्दस्त कमाई में सलमान खान की बहुत बड़ी भूमिका है। इससे भारत में उनके चाहनेवालों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस‌के नाम पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड है। यह भी 2014 में ‌रिलीज हुई।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

6 of 10
भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म कुछ शातिर दोस्तों की कहानी है, जो हारने में विश्वास नहीं रखते। शाहरुख की और दीपिका के चाहनेवालों ने इस फिल्म को इतनी बड़ी सफलता दिलाई है। यह छठी सबसे कमाऊ फिल्म है। यह 2014 में रिलीज हुई।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

7 of 10
एक पाकिस्तानी जासूस के प्यार में पड़े भारतीय जासूस कहानी की ये कहानी सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबर्दस्त कमेस्ट्री के चलते बड़ी हिट रही। ये सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। ये 2012 की फिल्म है।

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

8 of 10
बॉलीवुड में पहली बार जबर्दस्त वीएफएक्स इफेक्ट्स सजी सुपरहीरो और सुपरविलेन के बीच संघर्ष वाली ये कहानी खूब पसंद की गई। कमाई के मामले में ये फिल्म आठवें स्‍थान पर है। यह भी 2013 की फिल्म है।

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

9 of 10
सार्वाधिक कमाई के मामले में नौंवे नंबर की ये फिल्म दो अंतरमुखी युवाओं के प्यार की ये कहानी है, जो सीधे युवाओं के दिल में उतर जाती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बोल्ड जोड़ी ने भी फिल्म की कमाई अहम भूमिका निभाई। यह 2013 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

500 करोड़ छोड़िए, बॉलीवुड की इस फिल्म ने कमा लिए 750 करोड़

10 of 10
यूपी के एक दबंग पुलिसवाले की इस कहानी में सलमान खान ने अपने अंदाज में जान डाल दी है। इसकी कमाई में सलमान खान के अलावा इसके गानों की भी खास भूमिका है। बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में ये 10वें नंबर पर है। यह 2012 में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें