हमारे सामने आजादी के इतने सालों बाद भी गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे मुद्दे हमारे सामने हैं। हर कोई इनका हल चाहता है। लेकिन इन मुद्दों पर तमाम योजनाएं और दावे धरे के धरे रह जाते हैं। यकीनन फिल्मी पर्दे और जमीन की हकीकत में फर्क होता है, लेकिन कुछ फिल्में हमें कई परेशानियों से लड़ने के रास्ते सुझाती हैं। ऐसी ही कुछ फिल्में जिन्हें इस गणतन्त्र हम कहेंगे कि हर वो भारतीय देखे, जो देश से प्यार करता है।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
2 of 11
आमिर खान की 'रंग दे बसंती' में दिखाया गया कि कैसे देश के नेता अपनी जेबें भरने के लिए देश के जवानों के प्राणों को जोखिम में डाल देते हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक नहीं हैं। इस तरह की घटनाएं हमारे देश में हुई हैं, जब रक्षा सौदौं में बड़ी धांधलियां हुईं। फिल्म के मुख्य पात्र एक नेता के खिलाफ हिंसा का रास्ता अपनाते हैं, जो शायद ठीक ना हो। लेकिन एक बात से सभी को इत्तेफाक होगा और वो बात ये है कि देश के नौजवानों को भ्रष्टाचार से लड़ने को भगत सिंह और चन्द्रशेखर बनना होगा। ये फिल्म देश के हालात पर बहुत कुछ कह जाती है।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
3 of 11
आज देश सांप्रदायिकता से लड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोगों को अपने नाम या धर्म की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' हमें सिखाती है कि हम हिन्दू-मुसलमान या पंजाबी-गुजराती नहीं बल्कि हिन्दुस्तानी हैं।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
4 of 11
हमारी एक बड़ी समस्या बेरोजगारी है। बेरोजगारी की बड़ी वजह है, मशीनों से काम का होना। दिलीप कुमार की फिल्म 'नया दौर' आज के दौर में मशीन और इंसान के बीच सामंजस्य कैसे बैठाया जाए, इसका बेहतरीन नमूना पेश करती है।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
5 of 11
देश की आजादी के वक्त क्या हालात रहे, किस तरह से देश की आजादी के बाद नेताओं ने देश को एकजुट किया? इन सब सवालों का जवाब श्याम बेनेगल की फिल्म 'सरदार' देती है। देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में आजादी के समय के हालात को बारीकी से दिखाया गया है।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
6 of 11
हमारे देश की ज्यादातर प्रतिभा पलायन कर जाती है। हमारे वैज्ञानिक, डॉक्टर और इंजीनियर अमेरिका और जर्मनी में काम करते हैं। लेकिन ये प्रतिभा अगर इसी देश के काम आए तो विकास का पहिया लुढ़क सकता है। इसका बेहतरीन नमूना हम शाहरुख की मुख्य भूमिका वाली 'स्वदेश' में देख सकते हैं।
विज्ञापन
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
7 of 11
अक्सर बात होती है कि देश के जो दुश्मन पडौसी देशों में जाकर छुप गए हैं, उनका क्या? अक्सर हम सवाल करते हैं कि क्यों हम अपने मुल्क के दुश्मनों को सजा नहीं दे सकते। पाकिस्तान में घुसकर दाऊद को भारत लाने के मिशन पर बनी 'डी-डे' शानदार फिल्म है। खुफिया एंजेसी कैसे काम करती हैं, इस फिल्म में देखा जा सकता है। फिल्म में इरफान खान, ऋषि कपूर, अर्जुन रामपाल और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
8 of 11
अक्सर हम खुद को कमजोर समझ बैठते हैं, देश से जुडे मुद्दों पर भी और निजी तौर पर भी। हम अपने अंदर की कमजोरी को दूर कर दें तो सामने कौन है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आमिर खान की फिल्म लगान हमें सिखाती है कि गांव के वो लोग जिनका क्रिकेट के बल्ले या गेंद सो कोई वास्ता नहीं रहा अगर ठान लें तो अंग्रेज टीम को हरा सकते हैं। ये फिल्म भले उस वक्त की है, जब अंग्रेज हम पर काबिज थे। लेकिन आज भी बहुत कुछ सिखाती है।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
9 of 11
शहीद भगत सिंह पर कई फिल्में बनी हैं। जब भी शहीदे-आजम भगत सिंह पर बनी फिल्मों को देखते हैं, दिल उस वीर के लिए सम्मान से भर उठता है। हमें इसलिए भी भगत सिंह और दूसरे शहीदों पर बनी फिल्में देखनी चाहिएं ताकि आजादी मिलने में दी गई कुर्बानियां याद रहें, और हम देश की एहमियत समझें।
ये 10 फिल्में: हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए
10 of 11
मनोज कुमार देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में बनाने के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने 'पूरब और पश्चिम' और 'उपकार' जैसी फिल्में बनाईं। उन्होंने अपनी फिल्मों में देश की कई समस्याओं पर रोशनी डाली। पूरब और पश्चिम में उन्होंने पश्चिमी सभ्यता से हिन्दुस्तानी तहजीब का टकराव खूबसूरती से दिखाया।
एक ऐसा नौजवान, जिसके पास 'जिंदगी में क्या करना है' इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। लेकिन ये आवारा सा लड़का जब देश के लिए लड़ने की ठानता है तो उसकी बहादुरी को सब देखते रह जाते हैं। रितिक रोशन और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म हर युवा को देखनी चाहिए।