यूं तो भारत में पर्दे पर 'सेक्स' शब्द आते ही सेंसर बोर्ड चौकन्ना हो जाता है। ऐसे में पाकिस्तान में तो इसकी कल्पना ही नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
2 of 10
लेकिन यह ऐसा दौर है जहां पर भारत-पाकिस्तान के कलाकार मिल कर कुछ फिल्मों में काम कर रहे हैं और फिल्में अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
3 of 10
इसलिए कलाकारों को अपनी सीमाएं आगे बढ़ानी पड़ रही हैं। पिछले दिनों फिल्म 'डोंट यू नो वाय 2' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया की हालत बिगड़ गई।
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
4 of 10
भारत, पाकिस्तान और नॉर्वे के कलाकारों को लेकर बन रही निर्देशक सजंय शर्मा की इस फिल्म से सादिया बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
विज्ञापन
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
5 of 10
पाकिस्तान की विवादास्पद अभिनेत्री मीरा भी फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म समलैंगिक जोड़े की प्रेम कहानी है।
विज्ञापन
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
6 of 10
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो सादिया और मीरा पर एक सीन फिल्माया जा रहा था और जब अपने डायलॉग में मीरा ने ‘सेक्स’ शब्द कहा तो सादिया भौचक्की रह गईं। और इसके बाद...
विज्ञापन
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
7 of 10
अगले संवाद में उन्हें भी यह शब्द बोलना था और उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। सादिया को डर था कि स्क्रीन पर यह बोलने के बाद जब फिल्म रिलीज होगी तो पाकिस्तान में उनके खिलाफ लोग खड़े हो जाएंगे।
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
8 of 10
वह परेशान हो गईं। तब मीरा ने सादिया को मुश्किल से उबारा और समझाया कि याद रखें आप सिर्फ एक किरदार निभा रही हैं।
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
9 of 10
परंतु सादिया अड़ी रहीं कि सेक्स शब्द को डायलॉग से हटाया जाए, परंतु निर्देशक और राइटर इसके लिए तैयार नहीं हुए। अंततः मीरा ने सादिया को यह शब्द बोलने पर जैसे-तैसे राजी किया।
'सेक्स' बोलते-बोलते इस पाकिस्तानी हीरोइन के छूटे पसीने
10 of 10
अब कहा जा रहा है कि सादिया इस शर्त पर दिया गया डायलॉग बोलने को राजी हुईं कि इस फिल्म के अंग्रेजी संस्करण में ही इसको रखा जाएगा। भारत-पाकिस्तान में रिलीज होने वाली फिल्म से यह गायब रहेगा।