छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण की कथाओं और लीलाओं पर अक्सर सीरियल बनते रहे हैं। पुराने धारावाहिकों को याद करें तो दर्शकों पर उनका प्रभाव इतना गहरा रहता था कि वे कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को ही भगवान का दर्जा देने लगते थे। देखिए, इतने सालों में टीवी पर किस किसने श्री कृष्ण का किरदार निभाया।
विज्ञापन
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
2 of 11
इस समय टीवी के सबसे चर्चित श्री कृष्ण हैं सौरभ राज जैन। सौरभ ने तीन बार यह रोल निभाया है। एक बार सीरियल जय श्री कृष्णा में, दूसरी बार देवों के देव महादेव में और तीसरी बार 2013 में आया सीरियल महाभारत में। हर बार सौरभ ने अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरी और इस किरदार में बहुत पसंद किए गए।
विज्ञापन
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
3 of 11
विशाल करवल ने सीरियल द्वारकाधीश में श्री कृष्ण का रोल निभाया और कई सारी लीलाएं दिखाईं।
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
4 of 11
2009 में आए सीरियल जय श्री कृष्णा के बाल कृष्ण को खासा पसंद किया गया और हर घर की मां ने उन्हें यशोदा मां जैसा ही प्यार किया। लेकिन दरअसल वह रोल करने वाली एक लड़की धृति भाटिया थी न कि कोई लड़का। धृति को सीरियल में माखन चुराते देख सभी को उसपर बहुत प्यार आया था।
विज्ञापन
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
5 of 11
उसी सीरियल में जब श्री कृष्ण बड़े हो गए तो वह किरदार मेघन जादव ने निभाया। मेघन को भी शरारती लेकिन चतुर कृष्ण के रोल में पसंद किया गया।
विज्ञापन
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
6 of 11
सीरियल कृष्ण कन्हैया में दिखाया गया कि आज के मॉडर्न जमाने में कृष्ण की लीलाएं कैसे काम करती हैं। इसकी कहावी काफी हद तक फिल्म ओ माय गॉड से प्रेरित थी। इसमें मॉ़र्न कृष्ण का रोल सिद्धार्थ अरोड़ा ने निभाया।
विज्ञापन
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
7 of 11
कुछ ऐसे ही आधार पर दो साल पहले आए सीरियल संस्कार-धरोहर अपनों की में हितेन तेजवानी ने श्री कृष्ण का छोटा सा किरदार निभाया जो इंसानी रूप लेकर सीरियल की हीरोइन धरा की मदद करते हैं खोई हुई कृष्ण मूर्ती ढूंढने में।
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
8 of 11
मृणाल जैन ने एकता कपूर के सीरियल कहानी हमारे महाभारत की में श्री कृष्ण का किरदार निभाया। हालांकि उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी की कृष्ण का रोल निभाने वाले दूसरे कलाकारों को।
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
9 of 11
स्वपनिल जोशी का तो नाम आते ही पहले श्री कृष्ण के किरदार में उनकी छवि याद आती है। 1993 में आए रामानंद सागर के सीरियल 'कृष्णा' के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है जिसमें स्वपनिल ने युवावस्था के कृष्ण का किरदार किया था।
पर्दे पर श्रीकृष्ण, भगवान की तरह पूजे जाने लगे कलाकार
10 of 11
रामानंद सागर के उसी सीरियल में जब कृष्ण बड़े हो जाते हैं तो वह किरदार सर्वदमन डी बैनर्जी ने निभाया। इतने साल बीत जाने के बाद भी उन्हें आज उसी रोल में न सिर्फ याद किया जाता है बल्कि कुछ लोग तो भगवान की तरह पूजते भी हैं।