गाजियाबाद की नूपुर अग्रवाल ने 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2015' का ताज जीत लिया है। दिल्ली के होटल ग्रांड में मंगलवार रात हुए शानदार ग्रांड फिनाले में अभिनेत्री मुग्धा गोडसे और ईशा कोपिक्कर उन्हें ताज पहनाया।
विज्ञापन
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
2 of 10
नूपुर की सबसे नजदीकी टक्कर लखनऊ की काव्या से रही। काव्या को मिस नार्थ इंडिया प्रिसेंस 2015 फर्स्ट रनर अप के ताज से नवाजा गया। उन्हें ये ताज अभिनेत्री ईशा कोपिक्कर ने पहनाया।
विज्ञापन
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
3 of 10
मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2015 के सेकंड रनर अप का ताज दिल्ली की अनुकृति विद्यार्थी को मिला। ग्रांड फिनाले के पहले चरण तक लग रहा था कि अनुकृति ही ताज जीतेंगी, लेकिन सवाल-जवाब चरण में वह पिछड़ गईं। उन्हें मुग्धा गोड्से ने ताज से नवाजा।
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
4 of 10
पिछले तीन साल से आयोजित हो रहे उत्तर भारत में फैशन की दुनिया के इस महा मुकाबले में इस बार हजारों लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें 12 ही ग्रांड फिनाले तक पहुंच पाईं। फिनाले में कांटे की टक्कर वाले तीन चक्र के बाद आखिरी तीन विजेताओं को चुना गया। इन्हें चुनने के लिए जज ज्यूरी में फैशन क्षेत्र से कई दिग्गज हस्तियां आई थीं।
विज्ञापन
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
5 of 10
जज ज्यूरी में मॉडल-अभिनेत्री मुग्धा गोड्से, ईशा कोपिक्कर, फैशन की दुनिया की बड़ी नाम भारती तनेजा, इशिका तनेजा, लीना सिंह, मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तेलंग प्रमुख थे। इस मौके पर 'सजना आ भी जा', 'जिंदा हूं मैं' फेम पार्श्व गायिका शिबानी कश्यप ने अपनी गायकी का जादू भी बिखेरा। इस मौके पर एक अन्य प्रतियोगिता मिस सेल्फी का अवार्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
6 of 10
ताज जीतने वाली नूपुर अग्रवाल को एक शेवरले कार भी दी गई। वह गाजियाबाद की एक सामान्य परिवार से हैं। पिछले सात सालों से वह एक प्राइवेट फर्म के सेल्स व मार्केटिंग विभाग में काम करती हैं। जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब वह बॉलीवुड का रुख करेंगी।
विज्ञापन
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
7 of 10
नूपुर के जीतने की अहम बात उनका हाजिरजवाब होना रहा। खूबसूरती व अन्य मामलों में तो उन्हें काफी कड़ी टक्कर मिल रही थी। लेकिन सवाल जवाब चक्र में उन्होंने एक हादसे में अपना पैर खोने वाली भारतनाट्यम नृत्यागंना सुधा चंद्रन को अपनी प्रेरणा बताकर जजों का दिल जीत लिया।
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
8 of 10
हालांकि, जजों की तरफ से परिणाम आने से पहले ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने नूपुर के जीतने को लेकर हूटिंग कर दी थी। ग्रांड फिनाले के दो चक्रों के बाद हॉल में मौजूद सभी नुपुर की प्रतिभा से अभिभूत थे। नूपुर बताती हैं कि जब दर्शकों में उनकी नाम की हूटिंग होने लगी, तो उन्हें काफी उत्साह भर गया और आगे उन्होंने और जबर्दस्त तरीके से खुद को प्रस्तुत किया।
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
9 of 10
फर्स्ट रनर अप रही काव्या लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा हैं। जीतने के बाद उन्होंने कहा कि अब वो दोराहे पर खड़ी हो गई हैं। वह फिलहाल तय नहीं कर पा रही हैं कि आग उन्हें बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया का रुख करना है या लॉ क्षेत्र में कैरियर बनाना है।
नूपुर बनीं मिस नॉर्थ इंडिया, मुग्धा-ईशा ने पहनाया ताज
10 of 10
सेकेंड रनर अप दिल्ली की अनुकृति ने जीतने के बाद कहा कि वो हमेशा से मॉडलिंग में ही अपना कैरियर बनाना चाहती थी। इस ताज से उन्हें एक रास्ता मिल गया है। हालांकि वह फिलहाल इंजीनियरिंग की छात्रा हैं, लेकिन ताज जीतने के बाद उनका कहना है कि अब वह मॉडलिंग और बॉलीवुड का रुख करेंगी।