बॉलीवुड के दो बड़े सितारे आमिर खान और शाहरुख खान को मुंबई की पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। हाल में विवादों में रहे सितारों की सुरक्षा पर पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
2 of 11
पिछले काफी समय से आमिर खान और शाहरुख खान सुर्खियों में हैं। लेकिन सुर्खियों की वजह उनकी एक्टिंग और फिल्म ना होकर उनके बयान हैं। इन बयानों को लेकर वो बेहद परेशान भी रहे हैं।
विज्ञापन
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
3 of 11
आमिर खान ने कुछ समय पहला देश में असहिष्णुता पर बोला था, कि उनकी पत्नी कभी-कभी को ये देश छोड़ने की बात कह देती हैं। उन्हें मुल्क के हालात और बढ़ रही असहनशीलता से डर लगता है। इतना कहकर आमिर ने रातों-रात अपने दुश्मन बढ़ा लिए।
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
4 of 11
आमिर के इस बयान के बाद उनको खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। यहां तक कि उनके साथ हिंसा की बात भी कुछ संगठनों ने कह दी। इसके बाद आमिर की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
5 of 11
हालांकि बाद में आमिर खान ने साफ कर दिया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो देश छोड़ने वाले हैं। उन्होंने बयान को गलत तरीके से पेश किए जाने की बात भी कही। लेकिन उनका विरोध कम नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर शाहरुख भी गुजरे साल अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे।
विज्ञापन
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
6 of 11
शाहरुख खान ने भी पिछले साल असहिष्णुता की बहस के बीच अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है। इस बयान के बाद शाहरुख को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
7 of 11
शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का जबर्दस्त विरोध हुआ। भाजपा और कई संगठनों के नेताओं ने शाहरुख को लेकर कड़े बयान दिए। शाहरुख की सुरक्षा भी इसके बाद बढ़ाई गई।
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
8 of 11
हालांकि शाहरुख ने अपनी बात से हुई परेशानी के लिए एक टीवी शो में माफी मांग ली। लेकिन उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी होती रही। उनकी फिल्म का विरोध भी जारी रहा। ऐसे में दोनों अभिनेताओं की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क थी।
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
9 of 11
लेकिन अब इन खान सितारों को कोई विशेष सुरक्षा नहीं मिलेगी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस बॉलीवुड के 40 लोगों को सुरक्षा दे रही थी। अब 15 सेलेब्रिटी को सुरक्षा मिलेगी। आमिर, शाहरुख इनमें शामिल नहीं हैं। अब इन सितारों को कोई विशेष सुरक्षा नहीं दी जाएगी।
आमिर, शाहरुख को झटका, पुलिस ने हटाई सुरक्षा
10 of 11
आमिर और शाहरुख के अलावा विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, फराह खान जैसे सेलेब्रिटीज की सुरक्षा में भी कटौती होगी।