फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

विज्ञापन
1 of 8
मेकअप किसी भी साधारण इंसान को खूबसूरत या किसी भी खूबसूरत को बेहद बुरा दिखा सकता है। फर्क इतना है कि मेकअप किया कैसा गया है। बॉलीवुड में ऐसे कई मेकओवर हुए हैं जिससे हीरो-हीरोइन का पूरा हुलिया ही बदल गया। वे क्या से क्या दिखने लगे।
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

2 of 8
ऋषि कपूर अपनी आने वाली फिल्म कपूर एंड संस में कुछ इस तरह दिखने वाले हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल है और वे अपनी उम्र से भी ज्यादा बूढ़े इंसान का रोल कर रहे हैं। ये मेकअप अमेरिका के आर्टिस्ट ग्रेग कैनम ने किया है जो कई अंग्रेजी सितारों का मेकअप करते रहे हैं। इस मेकअप के लिए पांच घंटे लगे और 1.5 करोड़ रुपए भी खर्च हुए। इसके अलावा भी एक फिल्म है जिसमें वे बहुत अलग लगने वाले हैं।
 
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

3 of 8
ऋषि कपूर का ये लुक फिल्म सनम रे के लिए है जो 12 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसमें भी ऋषि को तुरंत पहचान पाना बेहद मुश्किल है। ऋषि की तरह ही कई हीरो-हीरोइन खास फिल्मों के लिए ऐसा मेकअप करा चुके हैं कि पूरी काया पलट ही हो गई।

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

4 of 8
ऋषि कपूर की तरह ग्रेग कैनम ने शाहरुख खान का भी हुलिया बदला। शाहरुख खान अगली फिल्म फैन में कुछ इस तरह दिखेंगे जो उनके साधारण लुक से बहुत हट कर होगा। फिल्म में वे खुद के ही फैन गौरव का रोल कर रहे हैं जो ऐसा दिखता है।
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

5 of 8
विद्या बालन फिल्म बॉबी जासूस में 12 अलग रूपों में दिखी थीं। लेकिन इसके लिए उन्होंने 100 से ज्यादा अलग-अलग अवतार आजमाए थे। फिल्म रिलीज होने से पहले विद्या की भिखारी वाले अवतार में एक तस्वीर सामने आई थी। खास बात ये थी कि असल में जब इस अवतार में विद्या को आम लोगों के बीच भेजा गया और उन्होंने भिखारी जैसे ही बर्ताव किया तो लोग पहचान भी नहीं पाए कि ये विद्या बालन हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

6 of 8
फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन को तब तक पहचानना मुश्किल था जब तक बताया नहीं गया कि ये अमिताभ हैं। 60 से ऊपर के आदमी को अचानक 12 साल के लड़के के रोल में दिखाना आसान नहीं था। अमिताभ का ये मेकअप हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टन टिस्ले ने किया था। एक बार तो सुबह 6 बजे शूटिंग के लिए रात के 2 बजे से ही उनका मेकअप शुरू करना पड़ा था।
 
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

7 of 8
फिल्म धूम 2 में चोर के किरदार में दिखे हृतिक रौशन रूप बदल बदल कर चोरी करते हैं। इनमें से उनके कई अवतार ऐसे थे कि आसानी से पहचान में ही नहीं आए। जैसे कि हीरे की चोरी करते वक्त जब वे सफेद मूर्ति के रूप में दिखे और उसके बाद बूढ़े आदमी वाला रूप भी गजब था। उनपर मेकअप का खासा कमाल दिखा था।
विज्ञापन

बॉलीवुड के बेस्ट मेकअप, सितारों को पहचानना भी मुश्किल

8 of 8
कमल हासन फिल्मी मेकओवर की सबसे उम्दा मिसाल कहे जा सकते हैं। फिल्म 'इंडियन' सत्तर साल का बूढ़ा हो या विश्वरूपम का आतंकवादी। यही नहीं, चाची 420 में भी चाची बने हसन वाकई किसी औरत से कम नहीं लग रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें