फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड में सिर्फ फिल्मों पर ही नहीं कई बार गानों पर भी करोड़ो खर्च किए जाते हैं। गाने के सेट, कपड़ों, बैकग्राउंड डांसर्स पर जम कर पैसा बरसाया जाता है ताकि कुछ कमी न रह जाए। इनमें से कुछ गाने जबरदस्त हिट हो गए तो कुछ दर्शकों को याद भी नहीं होंगे। देखिए, कौन से हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने और किया है उनकी कीमत।
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

2 of 10
अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 में सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह ने एक आइटम सॉन्ग किया है। इसे उस वक्त तक का सबसे महंगा गाना बताया जा रहा था। इसमें कुल 6 करोड़ रुपए खरच् हुए हैं। इस गाने के लए 600 विदेशी मॉडल्स बुलाई गईं। वहीं इस गाने का कुछ हिस्सा बैंकॉक के एक डिस्को में शूट हुआ था।
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

3 of 10
धूम 3 के गाने मलंग पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसमें करीब 200 प्रोफेशनल जिमनास्टिक डांसर थे जो खासकर अमेरिका से बुलाए गए थे। मुंबई में इनकी 20 दिन तक शूटिंग और ट्रेनिंग चली। गाने के सेट को भी तैयार करने में 2 महीने लगे थे। यहां तक कि गाने के लिए कपड़े भी खास तौर पर अमेरिका से ही मंगवाए गए थे।

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

4 of 10
गोलमाल रिटर्न्स के गाने ठा करके में करीब 3.5 करोड़ का खर्चा आया था। 1000 डांसर, 180 लड़ाकुओं और 10 कारों की मौजूदगी में फिल्म की कास्ट यानी करीना कपूर, अजय देवगन, अमृता अरोड़ा और अरशद वारसी ने गाना शूट किया था। मुंबई के गोरेवांव में  इसकी शूटिंग हुई थी जो 12 दिनों तक चली थी।
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

5 of 10
हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का गाना सैटर्डे सैटर्डे पर भी 3 करोड़ खर्च किए गए थे। गाना मुंबई के फिल्म सिटी में शूट हुआ था। इस गाने के लिए सात दिन तक ट्रेनिंग और तीन रातों तक शूटिंग चली थी। गाने में 200 डांसर्स और आलीशान सेट था। इसमें रोम की मशहूर इमारत कोलेसियम को भी बनाया गया था।
 
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

6 of 10
तेवर के गाने राधा नाचेगी पर 2.5 करोड़ खर्च हुए। सोनाक्षी का लहंगा ही 75 लाख का था।
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

7 of 10
हमशक्ल्स के गाने पिया के बाजार पर निर्देशक साजिद खान ने 2 करोड रुपए लगाए। बड़े से सेट के साथ इसमें 500 बैकग्राउंड डांसर्स भी थे।

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

8 of 10
मल्लिका शेहरावत पर फिल्माया गया फिल्म डबल धमाल का गाना जलेबी बाई 1.5 करोड़ रुपए में तैयार हुआ था। पूरी फिल्म तो गोवा या मकाउ में शूट हुई लेकिन इस गाने के लिए पूरे कसीनो का स्टूडियो में ही सेट बनाया गया था।
 
करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

9 of 10
देवदास के गाने डोला रे डोला पर 50 करोड़ खर्च हुए। इस गाने मे कुल 6 सेट बनाए गए थे जिन पर 20 करोड़ लगाए गए थे।
विज्ञापन

करोड़ों में तैयार हुए हैं बॉलीवुड के ये सबसे महंगे गाने

10 of 10
वहीं बीते साल आई फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ भी कुछ कम खर्चीला नहीं था। गाने की कीमत तो सामने नहीं आई लेकिन आईसलैंड जैसी महंगी जगह पर शूट करने में यकीनन बहुत पैसा लगा है। जगह के अलावा गाने में दिखाई विजुअल और स्पेशल इफेक्ट पर भी दिल खोल कर खर्च किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें